विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरी दिल्ली में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेहड़ी-पटरी वालों के साथ झुग्गियों को भी किया गया जमींदोज

Published: Sat, 10 May 2025 10:04 PM (IST)

दिल्ली में एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई इलाकों से अवैध निर्माण हटाए गए। इस ...और पढ़ें

सिटी एसपी जोन में चला अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान।
सिटी एसपी जोन में चला अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान।

HighLights

  1. हर क्षेत्र में चला व्यापक अभियान, सैकड़ों अतिक्रमण हटाए गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सिटी एसपी जोन में सप्ताह भर से अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान जारी है। इस अभियान के तहत कोई ऐसा इलाका नहीं बचा जहां से अतिक्रमण न हटाया गया हो। इसमें रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण के साथ झुग्गियां भी हटाई गई। यह अभियान दो मई से आठ मई के बीच चला।

एमसीडी के अनुसार, गुरुवार साप्ताहिक बाजार, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (दोनों तरफ), सराय फूस, तीस हजारी कोर्ट, सेंट स्टीफन अस्पताल, कचेरी रोड, गोखले मार्केट, राजेंद्र मार्केट, खन्ना मार्केट व मोरी गेट टर्मिनल से अतिक्रमण हटाए गए। इसी तरह, मोरी गेट गोले चक्कर, खोया मंडी, मंदिर वाली पार्किंग, कश्मीरी गेट मेट्रो गेट नंबर एक, चार, पांच, नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड (मदर डेयरी के पास), साइकिल मार्केट, न्यू लाजपत राय, माता सुंदरी रोड व आसफ अली रोड पर अभियान चला तथा रेहड़ी-पटरी वालों के साथ अस्थाई ढांचे हटाए गए। सामानें भी जब्त की गई।

इन इलाकों में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

कार्रवाई की जद में पुल मिठाई, पीली कोठी, अवंती बाई चौक, एचसी सेन रोड, एसआरडीसी रोड (लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद), एलएनजेपी अस्पताल, मीरदर्द रोड, माता सुंदरी रोड, बाल भवन, सब्जी मंडी दरियागंज, सर सैयद रोड, गोलचा सिनेमा, मुख्य दरिया गंज रोड, एनएस मार्ग, शास्त्री नगर, सुभद्रा कालोनी के अतिक्रमण भी रहे।

वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाया गया

जबकि, शहजादा बाग, कूलर मार्केट, ओल्ड रोहतक रोड, इंद्रलोक, आजाद मार्केट, तेलीवाड़ा, राम बाग रोड, ओल्ड रोहतक रोड, ईदगाह रोड, झंडेवालान रोड, कुतुब रोड, अराकाशन रोड, मोतिया खान स्टील मार्केट, चेयर मार्केट, मोहल्ला योगमाया, सिंघारा चौक, फैक्ट्री रोड, प्रधान चौक, कब्रिस्तान कच्चा रास्ता, राम नगर मार्केट में वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाया गया। इन कार्रवाईयों में एमसीडी के कर्मियों के द्वारा की गई तथा स्थानीय थाना पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मदद ली गई।

ओल्ड रोहतक रोड स्थित 18 झुग्गियां हटाई गई

इस क्रम में अतिक्रमण हटाओ दस्ता सदर थाना रोड, बस्ती जुलाहान, ईदगाह रोड, सराय खलील, सिंघारा चौक, पान मंडी, सदर नाला रोड आईएसबीटी आउट गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड (मदर डेयरी के पास), साइकिल मार्केट, न्यू लाजपत राय मार्केट, माता सुंदरी रोड, मीरदर्द रोड, गांधी मार्केट, एलएनजेपी, जीबी पंत अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में पहुंचा और सघन कार्रवाई की। ओल्ड रोहतक रोड स्थित 18 झुग्गियां हटाई गई।

यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: दिल्ली के इस इलाके में खूब गरजा बुलडोजर, कई इलाकों में तोड़ी गईं झुग्गियां