विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: दिल्ली पर चौतरफा मार, 4 साल में सर्वाधिक प्रदूषित रहा अक्टूबर; गर्मी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Published: Fri, 01 Nov 2024 08:17 PM (IST)

दिल्ली पर मौसम की चौतरफा मार पड़ रही है। यहां के लिए अक्टूबर महीना चार सालों में सबसे प्रदूषित रहा। ...और पढ़ें

इस साल अक्टूबर का महीना चार सालों का सबसे प्रदूषित रहा है।
इस साल अक्टूबर का महीना चार सालों का सबसे प्रदूषित रहा है।

HighLights

  1. दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना चार सालों का सबसे प्रदूषित रहा
  2. इस साल अक्टूबर का महीना अप्रत्याशित रूप से 74 वर्ष में सबसे गर्म रहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूरे माह एक भी दिन वर्षा नहीं होने के कारण इस साल अक्टूबर का महीना चार सालों का सबसे प्रदूषित रहा है। महीने में 'संतोषजनक' श्रेणी की हवा वाला एक भी दिन नहीं मिला जबकि 'बहुत खराब' श्रेणी वाले दिन बढ़ गए।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़े बताते हैं कि इस साल अक्टूबर में 13 दिन 'मध्यम', दस दिन 'खराब' और आठ दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किए गए। महीने का औसत एक्यूआई 234 रहा, यह 2020 के बाद सर्वाधिक है। 2020 में यह 265, 2021 में 173, 2022 में 210 और 2023 में 219 रहा था।

सीपीसीबी के पूर्व अपर निदेशक डॉ. दीपांकर साहा बताते हैं कि दिल्ली के प्रदूषण की एक ही दवा है- वर्षा और तेज हवा। लेकिन इस साल अक्टूबर में वर्षा बिल्कुल भी नहीं हुई तो हवा की गति भी बीच बीच में मंद पड़ती रही। इसीलिए यह स्थिति बनी।

2020 से लेकर 2024 तक अक्टूबर में कितने दिन किस श्रेणी में रही हवा

वर्ष संतोषजनक मध्यम बहुत खराब गंभीर
2020 0 6 17 8
2021 3 19 8 8
2022 4 8 10 7
2023 1 12 13 5
2024 0 13 10 8

74 साल में सबसे गर्म रहा इस साल अक्टूबर महीना

इस साल अक्टूबर का महीना अप्रत्याशित रूप से 74 वर्ष में सबसे गर्म रहा है। 1951 के बाद इस बार दिल्ली में इस माह सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई है। इस माह दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व अक्टूबर में 1951 में औसत अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था।

माह की सामान्य वर्षा का आंकड़ा 15.1 मिमी है लेकिन इस बार पूरा माह सूखा रहा। जलवायु विज्ञानियों का मानना है कि यह वृद्धि ग्लोबल वार्मिंग और विभिन्न पर्यावरणीय परिवर्तनों से जुड़ी हुई है। वे बताते हैं कि यह रिकार्ड गर्मी न सिर्फ दैनिक जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि बदलती जलवायु के बारे में चेतावनी भी देती है।

अक्टूबर में कब कब कितना पहुंचा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • 1907-  35.5
  • 1930-  35.0
  • 1938-  35.0
  • 1941-  35.8
  • 1951-  36.2

अक्टूबर में कब कब कितना पहुंचा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में

  • 1901-  21.6
  • 1915-  22.3
  • 1927-  21.5
  • 1928-  22.1
  • 1951-  22.3

यह भी पढ़ेंः Diwali Fireworks: दीवाली की आतिशबाजी में झुलसकर कई मरीज पहुंचे AIIMS और RML, कुछ की हालत गंभीर