Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Pollution: दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता 9वें दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 300 पार

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 07:36 AM (IST)

    दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है। लगातार 9वें दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार सुबह 7 बजे आनंद विहार का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया जो बहुत खराब माना जाता है। इस खबर में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई है।

    Hero Image
    दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के ऊपर।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फिलहाल लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कई इलाकों में लगातार 9वें दिन हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि वायु की गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है। राजधानी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि सुबह एक्यूआई 273 के साथ यह 'खराब' श्रेणी में बनी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीपीसीबी के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे आनंद विहार का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया, जिसे बहुत खराब माना जाता है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। दिल्ली के ऊपर स्मॉग की हल्की परत देखी गई।

    वहीं द्वारका सेक्टर-8 में 307 और आरकेपुरम में 305 दर्ज किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में एक्यूआई 300 से नीचे खराब श्रणी में रहा। बवाना में 298, सोनिया विहार में 296, विवेक विहार में 290 और पटपड़गंज में 285 रिकॉर्ड किया गया।

    सुबह 7 बजे विभिन्न इलाकों का AQI (CPCB)

    इलाका एक्यूआई
    द्वारका सेक्टर-8 307
    आरके पुरम 305
    बवाना 298
    वजीरपुर 281
    विवेक विहार 290
    सोनिया विहार 296
    पंजाबी बाग 278
    पटपड़गंज 285
    ओखला 283

    शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

    आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.9 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है और सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ेंः पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली-NCR में कंपकंपाती सर्दी... कब पड़ेगी? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

    comedy show banner
    comedy show banner