Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Air Quality: दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, सांस लेने में लोगों को दिक्कत; सुबह-शाम की ठंड भी बढ़ी

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:10 AM (IST)

    Delhi Air Quality राजधानी दिल्ली में सुबह में हल्की ठंड बनी हुई है। शुक्रवार सुबह भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हवा खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को दिल्ली में हवा खराब श्रेणी में पहुंच जाएगी। शुक्रवार को फरीदाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

    Hero Image
    Delhi Air Quality: दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, सांस लेने में लोगों को दिक्कत; सुबह-शाम की ठंड भी बढ़ी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सुबह में हल्की ठंड बनी हुई है। शुक्रवार सुबह भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह में ठंड महसूस की गई। इसके अलावा धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। इस वजह से दिल्ली में तीन जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस बीच हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया। इस वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी के नजदीक पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हवा खराब

    एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हवा खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को दिल्ली में हवा खराब श्रेणी में पहुंच जाएगी। सीबीसीबी के अनुसार रविवार को भी दिल्ली में हवा खराब श्रेणी में रहेगी। इसके बाद सोमवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी के नजदीक पहुंच सकती है और अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

    फरीदाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर

    सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 195 दर्ज किया गया खराब श्रेणी से थोड़ा कम और मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर है। इस वजह से लगातार तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 121 था। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स भी 195, व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 171 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 291, ग्रेटर नोएडा का 238 व नोएडा का एयर इंडेक्स 214 रहा जो खराब श्रेणी में है। सीपीबीबी द्वारा जारी 209 शहरों के वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

    शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे

    शनिवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में धुंध होगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को भी आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। समाप्त 20 अक्टूबर 2023 रणविजय सिंह

    रविवार को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

    दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सबसे कम रिज एरिया में 14.1 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मयूर विहार में अधिकतम तापमान सबसे कम 28.4 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 28.7 डिग्री सेल्सियस और पालम में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi Patna Vande Bharat: छठ पर अब आसानी से पटना जा सकेंगे बिहार के लोग, स्पेशल वंदे भारत चलाने की तैयारी में रेलवे