Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार, जनरेटर चलाने और कोयला-लकड़ी जलाने की मिली छूट

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 03:04 PM (IST)

    Delhi Air Pollution दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे सर्दी खत्म होती दिखाई दे रही है। सर्दी का प्रकोप कम होते ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम श्रेणी की हवा दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर समाप्त होने की उम्मीद थी और अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद थी। 

    दिल्ली-NCR में ग्रेप दो के प्रतिबंध हटे

    बता दें कि दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए दिल्ली-NCR में बुधवार को ग्रेप दो के तमाम प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।  ग्रेप के दूसरे चरण के प्रतिबंध को हटते ही दिल्ली-NCR में 105 दिन बाद डीजल जनरेटर सेट पर प्रतिबंध हटा दिया। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के होटल में मौज करने वाले शख्स को मिली जमानत, UAE के शाही परिवार का सदस्य बता किया था लाखों का धोखा

    हवा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार

    गौरतलब है कि दिल्ली की हवा में सुधार होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 207 था। इसके बाद मंगलवार को हवा में और सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को 192 AQI दर्ज किया गया। बुधवार को और नीचे गिरकर 164 पर आ गया। इसी के मद्देनजर शाम को सीएक्यूएम की उप समिति ने बैठक की और मौसम एवं प्रदूषण की सारी स्थिति पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi: जी-20 सम्‍मेलन से जगी सरोज‍िनी नगर बाजार के विकास की उम्‍मीद, रोज खरीददारी के लिए आते हैं हजारों लोग