Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Flood Alert: दिल्ली में उफनती यमुना के कारण गहराया बाढ़ का संकट, लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 06:41 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली में कुछ दिनों पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने और बरसाती नालों के जरिए सिविल लाइंस यमुना बाजार में बाढ़ का पानी घुस गया था। अब यमुना का फिर से जलस्तर में वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए प्रशासन ने यमुना किनारे 24 नांवे और 50 गोताखोरों को तैनात कर दिया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को निकालेंगे।

    Hero Image
    Delhi: यमुना का फिर से जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में  यमुना के बढ़ते जलस्तर फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। रविवार शाम को यमुना का जलस्तर के बार फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। शाम छह बजे 206. 35 मीटर दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, जलस्तर को बढ़ता देख प्रशासन सतर्क हो गया है और घाटों के किनारे रहने व सोने वाले लोगों से घाट खाली कराने शुरू कर दिए गए हैं। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने नावों से यमुना घाटों पर मुनादी शुरू कर दी है।

    प्रशासन की अपील है कि घाटों पर रहने वाले लोग यमुना का जलस्तर बढ़ने पर इन्हें खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही अपने मवेशियों को भी ले जाएं। वहीं, किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने 24 नाव और 50 के करीब गोताखोर भी तैनात कर दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में लोगों को निकालेंगे।

    लोगों को दिया नीचले इलाके खाली करने का निर्देश

    बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों पर यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को घाटों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। बाढ़ आने पर पहले यह लोग चले गए थे, लेकिन अब यह फिर वापस आ गए और जलस्तर भी बढ़ रहा है।

    रिहायशी इलाकों में पहले भी घुस चुका है बाढ़ का पानी

    उन्होंने बताया कि यमुना का पानी इलाकों में न घुसे इसके लिए इस और कुछ कदम उठाए गए है। इसलिए बरसाती नालों को फिलहाल यमुना की तरफ से बंद कर दिया गया है। साथ ही ऐसे रास्ते जिनसे पानी कश्मीरी गेट और सिविल लाइंस इलाके में घुसा था वहां पर भी दो से तीन फिट की ऊंचाई पर मिट्टी के बोरे भी लगाए गए हैं, क्योंकि इन्हीं रास्तों के जरिए रिहायशी इलाकों में पहले पानी घुसा था।