Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका, DDA इन विभागों में करेगा भर्ती; जानें कितनी होगी सैलरी

    By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:51 PM (IST)

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपने हरित क्षेत्रों की निगरानी और आयोजनों के प्रबंधन के लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्त करेगा। इन पार्क प ...और पढ़ें

    Hero Image
    डीडीए हरित क्षेत्र के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं लेगा। फाइल फोटो

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब अपने हरित क्षेत्रों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं लेगा। पार्क मैनेजर के तौर पर नियुक्त किए जाने वाले इन कर्मचारियों को हरित क्षेत्रों की निगरानी के साथ-साथ वहां छोटे-बड़े आयोजन भी करने होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा ये पोस्ट

    गौरतलब है कि डीडीए ने हाल ही में राजधानी में कई ग्रीन एरिया बनाए हैं। जैसे कि आसिता ईस्ट, बांसड़ा, यमुना वाटिका, द्वारका पार्क आदि। इन पर निगरानी के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों को पार्क मैनेजर नियुक्त किया जाएगा।

    उन्हें एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रखा जाएगा। लेकिन बाद में उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें पांच साल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

    डीडीए के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिफेंस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पार्क मैनेजर के पद पर तैनात किया जाएगा। नायब सूबेदार, कैप्टन या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी पार्क मैनेजर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    50 हजार रुपये मिलेगी सैलरी

    पार्क मैनेजर को पार्क की देखभाल के साथ-साथ वहां होने वाले कार्यक्रमों का प्रबंधन भी करना होगा। इसके लिए उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। 63 साल तक के सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदकों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस केस, विभागीय जांच या अन्य कोई जांच चल रही है, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। किसी राजनीतिक दल से जुड़े कर्मचारियों के आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बड़े पार्क के लिए दो मैनेजर नियुक्त किए जाएंगे। वे आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।

    डीडीए के मुताबिक, डीडीए इस समय अपने हरित क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित करता है। ऐसे में वहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। हाल ही में डीडीए ने एक फ्लावर शो और एक पतंग शो का आयोजन किया है। डीडीए इस महीने एक मैराथन का आयोजन करने की भी कोशिश कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली हार के बाद बिखरने लगी AAP, जानिए वजह और सियासी समीकरण