Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: देवरानी की दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या, 5 साल से फरार कौशल्या देवी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 03:05 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दहेज हत्या के मामले में 5 साल से फरार एक महिला कौशल्या देवी को गिरफ्तार किया है। 2019 में कौशल्या ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर अपनी देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वह कई राज्यों में छिपती रही और गांधी नगर में सिलाई फैक्ट्री में काम कर रही थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    Hero Image
    दहेज के लिए देवरानी की गला घोंटकर हत्या में शामिल भगोड़ा घोषित महिला गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में दहेज के लिए देवरानी की गला घोंटकर हत्या करने में शामिल भगोड़ा घोषित महिला को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले पांच साल फरार थी। इसकी पहचान बदायूं, यूपी की कौशल्या देवी के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वर्ष 2019 में कौशल्या ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कौशल्या के पति राम अवतार और देवर ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कौशल्या फरार हो गई थी। इस दौरान यह कई राज्यों में छिपती रही। अब पुलिस ने इसे दिल्ली के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

    उपायुक्त विक्रम सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में नीरज नामक महिला की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शुुरुआत में इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम से हत्या की बात साफ हुई। पुलिस ने नीरज के परिजनों के बयान पर हत्या, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

    मामले में पुलिस ने नीरज के पति ब्रह्म सिंह, कौशल्या के पति राम अवतार को दबोच लिया। इस बीच कौशल्य फरार हो गई। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान कौशल्या के मध्य प्रदेश में छिपे होने का पता चला।

    यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह की दुश्मनी में दो हत्याएं... अब पैरोल जंपर गिरफ्तार, 6 साल से चल रहा था फरार

    दिल्ली की अदालत ने 23 मार्च 2023 को कौशल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया। इस बीच महिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में छिपकर रहने लगी। इंस्पेक्टर उमेश राणा व अन्यों की टीम ने उसकी लोकेशन का पता किया। बाद में कौशल्या को गांधी नगर से दबोच लिया। वह एक सिलाई की फैक्टरी में मजूदरी कर रही थी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner