Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में एक बार फिर से बढ़ने लगे कंटेनमेंट जोन, बीते दस दिनों में आठ जोन बढ़े, हो जाएं होशियार

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 21 Sep 2021 01:19 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने कहा कि कंटेनमेंट जोन बढ़ना तीसरी लहर का संकेत नहीं है। दिल्ली में प्रशासन द्वारा की जा रही अत्यधिक सख्ती के कारण कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश हैं कि जहां भी कोरोना का मरीज आता है तो वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाए।

    Hero Image
    दिल्ली सरकार ने कहा-कंटेनमेंट जोन बढ़ना तीसरी लहर का संकेत नहीं

    नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली में तीन माह से घट रही कंटेनमेंट जोन की संख्या के बीच एक बार फिर से कंटेनमेंट जोन बढ़ने लगे हैं। पिछले दस दिन के अंदर आठ कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। इन्हें मिलाकर इसकी संख्या 100 हो गई है। इससे 10 दिन पहले इनकी संख्या 92 थी। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि कंटेनमेंट जोन बढ़ना तीसरी लहर का संकेत नहीं है। दिल्ली में प्रशासन द्वारा की जा रही अत्यधिक सख्ती के कारण कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश हैं कि जहां भी कोरोना का मरीज आता है तो वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों के आंकड़ों की बात करें तो पिछली 11 सितंबर को 100 कंटेनमेंट जोन थे, जो 12 सितंबर को घटकर एकाएक 94 रह गए। 13 सितंबर को फिर दो और कंटेनमेंट जोन घट गए। इसके बाद इनकी संख्या 92 रह गई। इसके बाद कंटेनमेंट जोन बढ़ने लगे। 16 सितंबर को 94 हुए। 17 सितंबर को 96, 18 सितंबर को 98 हो गए और 19 सितंबर को बढ़कर 103 हो गए हैं। हालांकि, 20 सितंबर को तीन कंटेनमेंट जोन घट गए। दिल्ली सरकार की जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 15 सितंबर तक कुल 87580 कंटेनमेंट जोन बने हैं, जबकि इसमें से 87486 जोन डी-कंटेन किए गए हैं।

    कंटेनमेंट जोन की स्थिति जिला कंटेनमेंट

    18 मई 18 जून और 16 सितंबर उत्तरी- 2794- 182- 11

    नई दिल्ली- 6892- 1134- 9

    उत्तरी पश्चिमी- 1646- 794- 13

    दक्षिणी पश्चिमी- 3537- 395-4

    पश्चिमी- 1856-106-8

    दक्षिणी पूर्वी- 2230- 129-6

    दक्षिणी- 29407- 181-28

    शाहदरा- 783- 43-12

    पूर्वी - 441- 5-3

    उत्तरी पूर्वी - 381- 47-0

    मध्य- 7517 2245 -0

    कुल 57484 5261-94

    ये भी पढ़ें- इंटरनेट मीडिया पर दिनभर ट्रेंड करता रहा किसानों के प्रदर्शन का 300 दिन, देखिए दिल को छू लेने वाली कुछ तस्वीरें

    ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: लाखों लोगों की परेशानी का सबब बना किसान आंदोलन, दिल्ली-हरियाणा के बार्डर से हटे नाकेबंदी

    ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: पंजाब के सीएम के लिए सिंघु बार्डर से आई बुरी खबर, नवजोत सिंह सिद्धू को सता रहा नया डर