विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी की जमकर धुनाई, ये है पूरा मामला

Published: Wed, 05 Mar 2025 08:03 PM (IST)

पानी की मोटर का पाइप ठीक न करवाने पर गोकलपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी को ...और पढ़ें

गोकलपुरी में पानी की मोटर का पाइप ठीक न करवाना पड़ा भारी। फाइल फोटो
गोकलपुरी में पानी की मोटर का पाइप ठीक न करवाना पड़ा भारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. पानी की मोटर का पाइप ठीक न करवाने पर कांस्टेबल की पत्नी को पीटा।
  2. बचाव करने आई महिला की मां व बहन के साथ भी की मारपीट।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी इलाके में पानी की मोटर का पाइप ठीक न करवाना उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने दो बेटों के साथ पुलिसकर्मी की पत्नी को पीट दिया।

जब उसे बचाने के लिए उसकी मां व बहन आई तो उन्हें भी पीटा। घायल हालत में 27 वर्षीय पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी शिकायत पर गोकलपुरी थाना ने मारपीट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है।

पिता के साथ मिलकर महिला उसके मां व बहन को पीटा

पीड़िता अपने परिवार के साथ बिजनौर में रहती है। वह इन दिनों में अपने मायके आई हुई है। पीड़िता का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाला रेहान व रोहिल नाम के दो भाई और धमकी दी कि पाइप ठीक करवा लें।

इसपर उन्होंने कहा कि घर में जब कोई पुरुष होगा तो ठीक करवा लेंगे। आरोप है इतना सुनते ही वह दोनों भड़क गए और अपने पिता के साथ मिलकर महिला उसके मां व बहन की पिटाई कर दी।

बिजली सप्लाई के वर्चस्व में ताबड़तोड़ गोलियां, चार गिरफ्तार

वहीं पर एक अन्य मामले में गोकलपुरी थाना क्षेत्र के शक्ति गार्डन में बिजली सप्लाई के वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच चली ताबड़ततोड़ गोलियाें से पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में वारदात के दूसरे दिन चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उनकी पहचान शक्ति गार्डन निवासी आकाश उर्फ माता, अभिषेक उर्फ आकाश चिकारा, उत्तरांचल कॉलोनी अंकित उर्फ मोंटी व वासु के रूप में हुई है।

हमले में दोनों गुटों से तीन लोग समेत दो स्थानीय को लगी गोलियां

पुलिस (Delhi Police) ने एक आरोपित के पास से एक पिस्टल बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि तीन फरवरी की रात को शक्ति गार्डन में दो गुटों के बीच गोलियां चली थीं। इस हमले में दोनों गुटों से तीन लोग व दो स्थानीय लोगों को गोलियां लगी थी।

सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ज्योति नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की। जांच कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से तीन आरोपित आकाश उर्फ माता, आकाश चिकारा व वासु को जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Delhi News: यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता सवा करोड़ रुपये की हेरोइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।