विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता सवा करोड़ रुपये की हेरोइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Published: Wed, 05 Mar 2025 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 05 Mar 2025 09:19 PM (IST)

दिल्ली की आनंद विहार थाना पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता आसिफ चौधरी को 1.10 करोड़ रुपये की हेरोइन ...और पढ़ें

Delhi Crime: दिल्ली में यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता को हेरोइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार।
Delhi Crime: दिल्ली में यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता को हेरोइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार।

HighLights

  1. पुलिस पर रोब जमाने के लिए विभिन्न पार्टियों के मंत्रियों व नेताओं से उनके कार्यालय व आवास पर मिलता था आरोपित।
  2. पांच सितारा होटल से कार लेकर निकल रहा था उसी दौरान पुलिस ने दबोचा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली।Asif Chaudhary arrested: आनंद विहार थाना पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता आसिफ चौधरी को 1.10 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह ओडिशा नंबर की कार लेकर पांच सितारा होटल से बाहर निकल रहा था।

पुलिस ने इसके पास से 4.61 ग्राम हेरोइन व नौ एमएम की एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। जो पिस्टल बरामद हुई है, वह गैंग्सटर इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों का कहना है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपित की अकड़ नहीं गई, वह नेताओं का रौब दिखाकर जल्द ही छूट जाने की धमकी पुलिस को दे रहा है।

पुलिस टीम ने होटल के पास जाल बिछा कर धर दबोचा

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि हेरोइन तस्करी में शामिल एक शख्स सीबीडी ग्राउंड स्थित लीला होटल के पास आने वाला है। रात में एसआई अविनाश, दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सोनू व विकास की टीम बनाई गई।

टीम ने होटल के पास अपना जाल बिछाया। एक स्कोडा कंपनी की आक्टाविया कार होटल से बाहर आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जांच के लिए चालक को रोका और कार की तलाशी लेने अंदर से हेरोइन व पिस्टल बरामद हुई। आरोपित की पहचान सीलमपुर निवासी आसिफ चौधरी के रूप में हुई।

पहले कांग्रेस में था और उसके बाद कई पार्टियां बदली

आरोपित ने पुलिस (Delhi Police) को पूछताछ में बताया कि उसने हेरोइन उत्तर पूर्वी जिले में रहने वाले फैज नाम के शख्स से खरीदी थी। पुलिस पता लगा रही है उसे यह हेरोइन किसे देनी थी और पिस्टल कहां से खरीदी थी। आरोपित पर वर्ष 2019 में सीलमपुर थाने में हत्या के प्रयास व गीता कालोनी थाने में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

पुलिस ने इसका फेसबुक खंगाला तो पता चला यह अक्सर केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य, सांसद, बिहार व उत्तर प्रदेश और दिल्ली व उत्तराखंड के मंत्रियों से उनके कार्यालय व आवास पर जाकर मिलता था, उनके साथ फोटो खिंचवाता था।

पहले यह कांग्रेस में था और उसके बाद इसने कई पार्टियां बदली। मौजूदा वक्त में देहरादून व नोएडा में रेस्तरा चला रहा था। पुलिस पता लगा रही मादक पदार्थ की तस्करी में किसी बड़े नेता का तो हाथ नहीं है।

यह भी पढ़ें: Delhi में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी की जमकर धुनाई, ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।