Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD: वार्ड कमेटी के चुनाव से पहले AAP की बढ़ी टेंशन, कांग्रेस ने छोड़ा साथ; अब किसके पास हैं कितने पार्षद

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:42 AM (IST)

    एमसीडी की स्थायी समिति के गठन के लिए वार्ड कमेटियों के चुनाव अगले महीने हो सकते हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वार्ड समितियों के चुनाव में आप का साथ नहीं देने का एलान किया है। जागरण से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस पार्टी के संस्थापक सदस्य भी साथ नहीं उसका हाथ हम क्यों पकड़ें।

    Hero Image
    वार्ड समितियों के चुनाव में कांग्रेस आप का साथ नहीं देगी। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दो टूक शब्दों में कहा है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड समितियों के चुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी का साथ नहीं देगी। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की बात अलग थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय हित में आप के साथ गठबंधन किया गया था। उस समय कांग्रेस ने एमसीडी में भी आप को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब पार्टी न तो एमसीडी में आप के साथ जाएगी और न ही विधानसभा चुनाव में।

    आप ने दिल्ली की जनता के हित में कुछ नहीं किया- कांग्रेस

    यादव ने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखकर आप को समर्थन दिया जा सकता था, लेकिन आप सरकार ने दिल्ली की जनता के हित में कुछ नहीं किया। इसका इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि इस पार्टी के ज्यादातर संस्थापक सदस्य भी आज इसके साथ नहीं खड़े हैं।

    बकौल यादव, कांग्रेस के पास दिल्ली में खोने को कुछ नहीं है। इसलिए जब पंजाब और हरियाणा में हम आप के साथ नहीं गए, तो दिल्ली में भी जाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और भविष्य में चुनावी प्रदर्शन के दौरान भी बेहतर परिणाम ही लाएगी।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi: स्थायी समिति के चुनाव से पहले BJP फिर कर सकती है खेल, निगम पार्षदों को लेकर अब ज्यादा सतर्क हुई AAP

    Delhi MCD : पांच AAP पार्षदों के BJP में जाने से वार्ड कमेटियों के समीकरण बदले, यहां समझें स्थायी समिति का खेल

    कांग्रेस के पास कितने पार्षद?

    कांग्रेस के पास नौ पार्षद हैं। चूंकि ये पार्षद भाजपा को भी समर्थन नहीं दे सकते, इसलिए सूत्र बताते हैं कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस पार्षद वाकआउट कर जाएंगे। इस संदर्भ में आप आदमी पार्टी का भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया, किन्तु पक्ष नहीं मिला।

    भाजपा को इन वार्ड कमेटियों में है बहुमत

    मध्य, नरेला, सिविल लाइंस, शाहदरा साउथ, शाहदरा नार्थ, नजफगढ़ और केशवपुरम

    आप को इन वार्ड कमेटियों में है बहुमत

    रोहिणी, दक्षिणी, पश्चिमी, सिटी एसपी और करोल बाग

    किसके पास कितने हैं पार्षद?

    • भाजपा- 111
    • आप- 128
    • कांग्रेस- 9
    • निर्दलीय- 1
    • रिक्त- 1

    आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

    आम आदमी पार्टी के अनेक नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और वरिष्ठ नेता मनीष चतरथ ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

    कांग्रेस में शामिल होने वाले आप नेताओं में पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं गुजरात के सह प्रभारी अमर पाल सिंह, आप किसान विंग के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दीपक राज सिंह, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के संगठन मंत्री विकास सैनी तथा मटियाला से मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष हार्डी सहित और भी कई नेताओं के नाम शामिल हैं।