विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल साइट पर डीपफेक वीडियो वायरल होने से कांग्रेस परेशान, दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिला पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Mon, 06 May 2024 02:33 PM (IST)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के प्रमुख देवेंद्र यादव ने स्थिति की गंभीरता पर जोर दिया और कहा हमने अपनी ...और पढ़ें

सोशल साइट पर डीपफेक वीडियो वायरल होने से कांग्रेस परेशान
सोशल साइट पर डीपफेक वीडियो वायरल होने से कांग्रेस परेशान

आईएएनएस, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल एडिटेड और फर्जी वीडियो के मुद्दे को लेकर पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और देवेंद्र यादव सहित नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनके नेताओं के वीडियो के साथ हेर-फेर कर उसे लगातार वायरल किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के प्रमुख देवेंद्र यादव ने स्थिति की गंभीरता पर जोर दिया और कहा, "हमने अपनी चिंता दिल्ली पुलिस कमिश्नर के समक्ष रख दिया है। इस संबंध में दो दिन पहले तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी, लेकिन वहां के पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमने कई पोस्ट के लिंक साझा किए थे, जिन्हें नफरत से भरा भाषण कहा जा सकता है।"

आपत्तिजनक हैंडलों ने जुटाए फॉलोअर्स: देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि इन आपत्तिजनक हैंडलों ने बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटा लिए हैं, जिनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के सदस्य भी शामिल हैं। जब पुलिस स्टेशन में दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो हम सीपी से मिले और उन्होंने हमें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। हमने उन्हें सोशल मीडिया पर विभिन्न पोस्ट के बारे में भी बताया।

त्वरित कार्रवाई की जरूरत: देवेंद्र यादव

जय सिंह मार्ग स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि मामला तात्कालिक है और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत है।

ये भी पढ़ेंः DU के SOL में इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट, निदेशक पायल मागो ने किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।