विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DU के SOL में इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट, निदेशक पायल मागो ने किया एलान

Published: Mon, 06 May 2024 02:02 PM (IST)

एसओएल की निदेशक पायल मागो ने स्कूल ऑफ ओपन लीनिंग के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए फीस ...और पढ़ें

DU के SOL में इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट
DU के SOL में इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में 8.5 संचयी ग्रेड प्वाइंट हासिल करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत फीस माफ प्रदान करेगा। एसओएल की निदेशक पायल मागो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने यहां स्कूल ऑफ ओपन लीनिंग के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रों के प्रश्नों के समाधान के लिए एसओएल द्वारा एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8.5 सीजीपीए लाने वाले छात्रों की अगले वर्ष की फीस माफ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्चुअल टीचिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि एसओएल के छात्र घर बैठे पढ़ सकें। 

जुलाई से कॉल सेंटर की होगी शुरुआत

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायतों के निवारण के लिए जुलाई से एक कॉल सेंटर भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए कौशल उन्नयन के लिए एक कौशल केंद्र भी चालू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- संविधान के प्रस्तावना की प्रति...आप-कांग्रेस नेताओं का साथ, कन्हैया कुमार ने पर्चा भरने के बाद रोड शो में भरी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।