Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast News Update: IMD की ताजा भविष्यवाणी, जानिये- दिल्ली-एनसीआर के लिए सोमवार के मौसम का हाल

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:36 AM (IST)

    Weather Forecast News Update 30 नवंबर (सोमवार) को ठंड में इजाफा हो सकता है। उस दिन आकाश साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। इसके अलावा न्यूनतम त ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोमवार को आकाश साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा हो सकता है।

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Weather Forecast News Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर तो नहीं चल रही है, लेकिन ठंड जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। रिवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 30 नवंबर (सोमवार) को ठंड बढ़ सकती है। उस दिन आकाश साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में ठंड अपने पूरे शबाब पर होगी और पिछले साल की तरह इस साल भी ठंड कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ठंड ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, तो इस बार अक्टूबर और नवंबर में ही ठंड अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 

    राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिर भी तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है। इससे दिल्ली के लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। फिर भी सुबह ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह शनिवार को तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया। बता दें कि इस साल मानसून के विदा होने होने के एक महीने के भीतर ठंड ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी थी।

     

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो