Dealhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, टूटा इस सीजन का रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। बताया गया कि आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ और पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो-तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पहाड़ों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं से राजधानी दिल्ली में सर्दी लगातार दूसरे दिन शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ और पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर की स्थिति देखने को मिली है। इसलिए मौसम विभाग ने आज यानी बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह
इस वजह से बृहस्पतिवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।
4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दो इलाकों में चली शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, पूसा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से इन दोनों इलाकों में शीत लहर चली। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत रह सकती है।
गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता
इस वजह से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना है। दूसरी ओर दिल्ली में एयर इंडेक्स बढ़कर 257 पहुंच गया है इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई।
एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी और एयर इंडेक्स 199 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 58 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
मुंडका में 300 से ऊपर पहुंचा एक्यूआई
बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के मुंडका में तो 420 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था। फरीदाबाद में बुधवार सुबह का एक्यूआई 999 दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली से राजस्थान तक ठंड का कहर, शीतलहर को लेकर दो दिन का अलर्ट जारी; तमिलनाडु में स्कूल बंद
वहीं, दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली होती जा रही है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।