Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिनभर बरसे बादल, दिल्ली के इन इलाकों में जलभराव से आफत; स्कूल-दफ्तर आने-जाने वाले को हुई परेशानी

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 08:08 AM (IST)

    Delhi rains दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य दिल्ली से लेकर प ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Rains Update: दिल्ली में बारिश से जलभराव, लोगों की परेशानी बढ़ी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।Delhi Heavy Rainfall: राजधानी में शुक्रवार को दिनभर हुई वर्षा से रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मध्य दिल्ली से लेकर पूर्वी, उत्तरी, और बाहरी व पश्चिमी दिल्ली में खासतौर अनधिकृत और ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव हो गया। निचले इलाकों में जलभराव से स्कूल आने-जाने में छात्रों को दिक्कत हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से हो रही वर्षा के कारण कई लोगों ने सप्ताहांत होने में अचानक ही दफ्तर से छुट्टी ले ली। राहत की बात रही कि सप्ताहांत होने और लोगों के छुट्टी पर होने से सड़कों पर यातायात कम रहा। इसकी वजह से कहीं गंभीर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

    राजधानी में हल्की वर्षा ने बढ़ाई ठंडक। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में शुरू हुई हल्की वर्षा।

    हालांकि बीच-बीच में हुई तेज वर्षा के कारण वाहनों की रफ्तार जरूर धीमीं हो गई। कई स्थानों पर सिग्नल ठप होने की वजह से उसे मैनुअल चलाना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर इस तरह का जलभराव नहीं हुआ, जैसा कि मानसून के दौरान होता है, लेकिन सड़कों के किनारे पानी जमा होने से थोड़े-थोड़े समय के लिए यातायात धीमा रहा।

    मध्य दिल्ली की बात करें तो सदर बाजार, बल्लीमारान, मटियामहल, चांदनी चौक, दरियागंज में सड़कों पर कूड़ा होने से कीचड़ होग। वहीं, इंद्रप्रस्थ पार्क, सिविक सेंटर के पास एसपीएम मार्ग, जाकिर हुसैन कालेज के पास हल्का जलभराव सड़कों पर रहा।

    कश्मीरी गेट में चुनाव आयोग के पास भी जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से सड़क पर जलभराव हो गया। इसी तरह बाहरी दिल्ली के किराड़ी, कराला, मुंडका, रोहतक रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव से दिक्कत रही।

    दिनभर वर्षा का प्रभाव यातायात पर भी दिखा। बाहरी रिंग रोड पर जलभराव से वाहन रेंग-रेंग कर चले। किराड़ी इलाके के 70 फुटा रोड पर दो-दो फीट पानी भर गया। हिंद विहार स्थित 40 फुटा रोड, मीठा पानी, अगर नगर, कटारिया रोड पर जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    ‘कंमाड एंड कंट्रोल सेंटर से समस्याओं का हो रहा हल’

    दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली चौक और मोदी फ्लाईओवर के पास जलजमाव रहा। वहीं, मूलचंद अंडरपास, लाजपत नगर फ्लाइओवर, नेहरू प्लेस व कालकाजी फ्लाईओवर के पास स्थिति सामान्य रही। लाड़ो सराय में टीबी हास्पिटल के पास पुराना नीम का पेड़ गिरने से एक आटो, एक आइ-10 कार व एक स्कूटी दब गए। वहीं ईस्ट आफ कैलाश स्थित राजा धीर सेन मार्ग पर एक पेड़ गिरा।

    यमुनापार की गलियां पानी से हुईं लबालब

    पूर्वी दिल्ली में मंडावली पुलिया, पांडव नगर अंडरपास, पटपड़गंज अंडरपास, सबोली, मंडोली, भजनपुरा, करावल नगर, मुस्तफाबाद, खजूरी खास, सादतपुर, सभापुर जैसे इलाकों में गलियां पानी से लबालब हो गईं। इन गलियों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। सबोली की गलियों में कीचड़ जमा हो गया।

    सुबह से हो रही वर्षा की वजह से लोगों को अपने दफ्तर, दुकानों और गंतव्य तक जाने में देरी हुई। भीगने से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक व राहगीर फ्लाईओवर के नीचे और बस शेड में खड़े नजर आए। दिन में भी लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चलते दिखे।

    मंडावली निवासी आलोक कुमार ने बताया कि गली में पानी भरने से दुकान से सामान लाना भी मुश्किल हो गया था। पानी में जाने पर पैरों में गलन महसूस होती है। भजनपुरा निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि सुबह से होने वाली वर्षा के कारण बहुत मुश्किलों से आफिस पहुंचा गया है। आधे घंटे के रास्ते को तय करने में डेढ़ घंटा लग गया।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में 27 सालों का रिकॉर्ड टूटा, दिसंबर में सबसे ज्यादा बारिश; अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट