Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: मदनपुर खादर में दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 10:20 PM (IST)

    दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक उपद्रव मचाते हुए नजर आ रहे थे।

    Hero Image
    मदनपुर खादर में दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग, तीन गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कालोनी में रविवार रात को दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वारदात का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी के ए दो ब्लॉक में पथराव हो रहा है। कुछ ही देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक उपद्रव मचाते हुए नजर आ रहे थे।

    आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की 

    सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां पता चला कि आरोपितों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग भी की गई है। घटना को लेकर कालिंदी कुंज थाने में तीन पीसीआर भी की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर अजय ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कोई बयान नहीं दिया। पुलिस को मुखबिरों की मदद से एक पक्ष के संजीव, सुधांशु और दूसरे पक्ष के अमन को गिरफ्तार किया।

    तीन नाबालिग हिरासत में

    इसके अलावा तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित अमन की निशानदेही पर देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा प्रसारित वीडियो में नजर आ रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- '10 दिन हो गए, अब तक दिल्ली को क्यों नहीं मिला नया CM', AAP ने BJP पर उठाए सवाल