Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई अस्पताल में भर्ती, संक्रमण के कारण बिगड़ी तबीयत

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 09:40 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 12 जुलाई को हैदराबाद में एक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद उन्हें संक्रमण हुआ। अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई अस्पताल में भर्ती।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को हैदराबाद गए थे। वहां उन्होंने नालसर ला विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौटे।

    एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती

    इस क्रम में उन्हें संक्रमण हुआ। लेकिन अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 'हिमाचल की कर्ज की सीमा बढ़ाए केंद्र', CM सुक्खू ने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान की मांग