Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हिमाचल की कर्ज की सीमा बढ़ाए केंद्र', CM सुक्खू ने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान की मांग

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 09:24 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से ऋण सीमा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्य की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और जीएसटी मुआवजा बंद होने से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करने और हवाई अड्डे के विस्तार के लिए सहायता मांगी।

    Hero Image
    निर्मला सीतारमण से मुलाकात करते सीएम सुक्खू

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुआ कहा कि जीएसटी मुआवजा बंद होने से राज्य प्रभावित हुआ है, इसलिए ऋण सीमा को बढ़ाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वित्त वर्ष के लिए दिसंबर तक वित्त मंत्रालय ने प्रदेश के लिए 6200 करोड़ रुपये ऋण सीमा का निर्धारण किया है। जुलाई तक प्रदेश सरकार 4200 करोड़ के करीब ऋण ले चुकी है।

    3 साल से प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है हिमाचल

    उन्होंने कहा कि प्रदेश तीन वर्ष से प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। आपदा से सरकारी व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान के संबंध में अवगत करवाया कि अभी तक सरकारी विभागों को एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

    प्रतिवर्ष आपदा का केंद्र बदलता रहता है। 2023 में कुल्लू के बाद शिमला जिला और इस साल मंडी जिला में भारी तबाही हुई। आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए तीन हजार करोड़ की आवश्यकता है। केंद्र सरकार राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान करे।

    उन्होंने वित्त मंत्रालय में प्रदेश के लंबित विभिन्न मामलों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे।

    कांगड़ा हवाई अड्डे पर नाइट लैडिंग की सुविधा शुरू हो

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हवाई सेवा का मामला उठाया। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे पर नाइट लैडिंग की सुविधा शुरू करवाने का आग्रह किया। दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच नियमित हवाई सेवा की व्यवस्था हो।

    इस समय सप्ताह में तीन दिन ही हवाई उड़ान होती है, जो मौसम पर निर्भर करती है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर आग्रह किया था।

    शिमला हवाई अड्डे के विस्तार पर भी चर्चा की। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर शिमला में डार्नियर प्रकार के विमानों के संचालन का प्रस्ताव भी दिया। इस दौरान प्रबोध सक्सेना, राम सुभग सिंह के अतिरिक्त प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित रहे।

    comedy show banner