Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र सरकार को दिल्ली में सेना लगा देनी चाहिए, सेना ही स्थिति संभाल सकती है : AAP विधायक

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sat, 01 May 2021 07:57 AM (IST)

    AAP MLA Shoaib Iqbal मटियामहल सीट से AAP विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट से यह भी कहा कि केंद्र को दिल्ली में सेना लगा देनी चाहिए। सेना ही दिल्ली की स्थिति संभाल सकती है।

    Hero Image
    दिल्ली की मटियामहल सीट से AAP विधायक शोएब इकबाल।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। AAP MLA Shoaib Iqbal: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बेकाबू हैं। इसको लेकर दिल्ली में राजनीति भी चरम पर है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार को कोरोना के बिगड़ते हालात को लेकर दोषी ठहरा रही हैं। वहीं, शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल (Aam Aadmi Party MLA Shoaib Iqbal) ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपील की है कि दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं, लिहाजा तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। मटियामहल सीट से AAP विधायक शोएब इकबाल यहीं पर नहीं रुके उन्होंने तो दिल्ली हाई कोर्ट से यह भी कहा कि केंद्र को दिल्ली में सेना लगा देनी चाहिए। सेना ही दिल्ली की स्थिति संभाल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     AAP विधायक शोएब इकबाल के मुताबिक, अदालत को बताया कि दिल्ली में मरीजों को न दवा मिल रही है और न ही अस्पताल व ऑक्सीजन। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही और लोगों की जान जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद दु:ख है कि वे किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। छह बार विधायक होने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है। दिल्ली सरकार कोई सहयोग नहीं कर रही है।

    दिल्ली में कर डाली राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

    उन्होंने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर तुरंत राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया गया तो दिल्ली में लाशों के ढेर लग जाएंगे। इकबाल ने कहा कि उन्होंने यह मांग मांग इसलिए भी रखी है, क्योंकि दिल्ली को केंद्र का सहयोग नहीं मिल रहा है। अगर सब कुछ केंद्र के हाथ में होगा तो दिल्ली के लोगों को कुछ तो राहत मिलेगी। उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि केंद्र को दिल्ली में सेना लगा देनी चाहिए। सेना ही दिल्ली की स्थिति संभाल सकती है।