विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दोहराई गई 'My Wife's Murder' की स्टोरी, CCTV फुटेज से खुला राज

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 17 Dec 2017 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 07:20 PM (IST)

पुलिस के अनुसार परिजनों ने हत्या की योजना पहले से तैयार की थी।

दिल्ली में दोहराई गई 'My Wife's Murder' की स्टोरी, CCTV फुटेज से खुला राज
दिल्ली में दोहराई गई 'My Wife's Murder' की स्टोरी, CCTV फुटेज से खुला राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के रानी बाग इलाके के हर्ष विहार में रहने वाली सिल्की जैन की हत्या का राज पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से खुल सका। सिल्की के मायके वालों ने ही इस फुटेज को खोजा था और उसे पुलिस के हवाले किया। उसके मायके वालों को तीन दिसंबर के बाद से सिल्की के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

फोन करने पर उसका पति ललित व उसके परिवार के सदस्य भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच 11 दिसंबर को उन्हें पता चला कि ललित ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है।

यह भी पढ़ेंः Zoo में युवक को खा गया था बाघ, अब युवती के साथ हुई कुछ एेसी ही घटना

सिल्की के भाई सुप्रीम समेत अन्य लोगों ने हर्ष विहार स्थित उसके पति ललित जैन के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खोजना शुरू किया।

उन्हें पड़ोस के घर में लगा कैमरा मिला और वे 11 दिसंबर से लेकर तीन दिसंबर के बीच की फुटेज देखने लगे। जिनमें तीन दिसंबर रात 11:58 पर ललित एवं उसके घर के लोग कार में कोई बोरी रखते नजर आए।

यह देखकर शक गहरा गया और उन्होंने फुटेज को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद ही पुलिस ने सिल्की के पति ललित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया।

यह भी पढ़ेंः India's Most Wanted फेम सुहेब इलियासी पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार

ऐसे में पुलिस ने वारदात में शामिल सिल्की के पति, उसके देवर कमल, देवरानी स्वाती, स्वाति का भाई नयन व ससुर वेद प्रकाश जैन को गिरफ्तार कर लिया। इनमें वेद प्रकाश को छोड़ कर बाकी चारों आरोपी पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं।

चेहरा बिगाड़ने के लिए हथौड़े से किया वार

ललित ने बताया कि 3 दिसंबर की देर रात झगड़ा होने पर उसने पहले सिल्की की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर हथौड़े से वार किया।

घटना के समय उसकी देवरानी व देवर मौके पर ही मौजूद थे। इसके बाद घटना की सूचना ललित ने अपने पिता व भाई के साले नयन को दी।

नयन ने ही उन्हें शव को मसूरी की खाई में ठिकाने लगाने का सुझाव दिया था। कार से तीनों चार दिसंबर की सुबह मसूरी पहुंचकर शव को खाई में फेंक कर वापस आए थे, जिसे शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने वहां से बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने हत्या की योजना पहले से तैयार की थी। इस बात की भी जांच की जा रही है। वहीं हत्या में प्रयुक्त हथौड़े की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके लिए ही आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या के घटनाक्रम को पुन: दोहराकर सुबूत भी जमा करेगी। इसके तहत पुलिस आरोपियों को लेकर उनके बताए हुए मार्ग से मसूरी भी जाएगी और वहां के सीसीटीवी फुटेज को भी सुबूत के तौर पर जब्त करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।