Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहेब इलियासी पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार, 20 को होगा सजा का एलान

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:38 PM (IST)

    21 वीं सदी की शुरुआत में सुहेब के शो का नाम 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' था। इससे पहले नब्बे के दशक की शुरुआत में लंदन से लौटे सुएब के इस शो की कहानी भी कम ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुहेब इलियासी पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार, 20 को होगा सजा का एलान

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने टीवी सीरियल निर्माता सुहेब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार दिया है। साल 2000 में हुई पत्नी अंजू इलियासी की हत्या में कोर्ट 20 दिसंबर को सुहेब इलियासी को सजा सुनाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि आज भले ही टेलीविजन की दुनिया पर कपिल शर्मा-कृष्णा अभिषेक जैसे दिग्गज कलाकारों का दबदबा है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भारतीय टेलीविजन पर रिएलिटी शो की शुरुआत सुहेब इलियासी ने ही की थी।

    यहां पर यह बता देना जरूरी है कि 90 के दशक में सुहेब इलियासी टेलीविजन की दुनिया के सुपर स्टार से कम नहीं थे। इस शख्स ने अपने शो के माध्यम से खोजी पत्रकारिता की मिसाल पेश की।

    21 वीं सदी की शुरुआत में सुहेब के शो का नाम 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' था। इससे पहले नब्बे के दशक की शुरुआत में लंदन से लौटे सुएब के इस शो की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

    सुहेब के इस शो के केंद्र में थे देश के सबसे खूंखार अपराधी। वो दिखाना चाहते थे कि कैसे ये अपराधी अपने गैंग को चलाते हैं और अपराधों को अंजाम देते हैं।

    यह भी पढ़ेंः बीवी की हत्या के बाद शव लेकर 280 किमी तक घूमता रहा पति, नहीं पकड़ पाई पुलिस

    अपने इस प्रस्ताव के साथ वो जिस भी चैनल मालिक के पास गए उन्हें निराशा ही मिली। इसके बाद ज़ी टीवी ने उनके शो को दिखाने का साहस किया। शो के टीवी पर आते ही इसने लोकप्रियता की नई कहानी लिख दी।

    जानें सुहेब इलियासी के बारे में

    सुहेब की पैदाइश दिल्ली की है और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद वो लंदन चले गए जहां उन्होंने टीवी एशिया में काम किया।

    जल्द ही वो इस चैनल के प्रोग्राम प्रोड्यूसर बन गए। 1996 में शोएब भारत आए और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर काम शुरू किया। बाद में 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' देश का सबसे चर्चित कार्यक्रम बन गया।

    यह भी पढ़ेंः 5 साल से सास के साथ रह रहे दामाद ने तोड़ा भरोसा, उसकी करतूत से पुलिस भी हैरान

    यह भी पढ़ेंः Zoo में युवक को खा गया था बाघ, अब युवती के साथ हुई कुछ एेसी ही घटना