विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल से सास के साथ रह रहे दामाद ने तोड़ा भरोसा, उसकी करतूत से पुलिस भी हैरान

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 16 Dec 2017 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 09:01 AM (IST)

संतोष के साथ ही उनकी सास पांच साल से रह रही है। घटना के दिन सास लौटी तो संतोष घर पर नहीं था।

5 साल से सास के साथ रह रहे दामाद ने तोड़ा भरोसा, उसकी करतूत से पुलिस भी हैरान
5 साल से सास के साथ रह रहे दामाद ने तोड़ा भरोसा, उसकी करतूत से पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में दामाद ने सास का भरोसा तोड़ते हुए उनके 20 लाख से अधिक रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी करतार नगर निवासी संतोष (41) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 लाख 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस उपायुक्त डॉ.एके सिंगला ने बताया कि संतोष के साथ ही उनकी सास पांच साल से रह रही है। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने प्लॉट का सौदा किया था।

यह भी पढ़ेंः Zoo में युवक को खा गया था बाघ, अब युवती के साथ हुई कुछ एेसी ही घटना

11 दिसंबर को प्लॉट के बदले उन्हें 20.70 लाख रुपये मिले थे। इसे उन्होंने अलमारी के लॉकर में रख दिया। इसके बाद प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन्हें जाना था।

यह भी पढ़ेंः 2017 की हेट स्टोरीः बीवी की हत्या के बाद शव लेकर 280 KM घूमता रहा शख्स

दामाद को घर में छोड़कर वह बेटी के साथ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निकल गई। जब वे लौटी तो संतोष घर पर नहीं था। इसके साथ अलमारी से नकदी भी गायब थी। थाना प्रभारी राजकुमार साहा के नेतृत्व में एसआइ प्रशांत, कांस्टेबल संगराम और अमन की टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ेंः जानिये- क्या हुआ 'आलू गैंग' के बॉस के साथ, पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये ईनाम

सर्विलांस से संतोष की लोकेशन आगरा में मिली। टीम ने आगरा पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। चोरी की गई रकम से पांच लाख रुपये उसने अय्याशी पर खर्च कर दिए।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में दोहराई गई 'My Wife's Murder' की स्टोरी, CCTV फुटेज से खुला राज

आरोपी ने स्कूटी के साथ महंगे जूते और मोबाइल खरीदे। इसके साथ ही उसने कुछ लोगों को कर्ज भी दे दिए। पुलिस ने 15.48 लाख रुपये और स्कूटी को बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः India's Most Wanted फेम सुहेब इलियासी पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।