Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब में हत्या के बाद UP का शख्स फरार, 26 साल बाद CBI के हत्थे चढ़ा भगोड़ा मोहम्मद दिलशाद

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 06:23 PM (IST)

    सीबीआई ने सऊदी अरब में हत्या के एक मामले में 26 साल से फरार मोहम्मद दिलशाद को गिरफ्तार किया है। उस पर 1999 में रियाद में एक शख्स की हत्या का आरोप है जिसके बाद वह भारत भाग आया था। सीबीआई ने 2022 में मामला दर्ज किया और जांच में पता चला कि वह जाली दस्तावेजों के आधार पर यात्रा करता था।

    Hero Image
    सऊदी अरब में हत्या के बाद 26 से फरार शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    आईएएनएस, नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सउदी अरब में हत्या के एक मामले में आरोपित मोहम्मद दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 1999 में सऊदी अरब में कथित तौर पर एक शख्स की हत्या कर दी थी। वह 26 साल से फरार था। सीबीआई ने सऊदी अरब के अधिकारियों के अनुरोध पर अप्रैल 2022 में मामला दर्ज किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप है कि दिलशाद ने रियाद में उस परिसर में हत्या को अंजाम दिया था, जहां वह काम करता था। हत्या के बाद वह भारत भाग आया था और तब से कोई पता नहीं चल रहा था। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आरोपित के पैतृक गांव का पता लगाया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित झूठी पहचान और जाली दस्तावेजों के आधार पर कतर, कुवैत और सऊदी अरब की यात्रा करता था। 

    आरोपित दिलशाद के नए पासपोर्ट का पता लगाया गया

    विभिन्न तकनीकी सुरागों और खुफिया जानकारी का उपयोग कर आरोपित दिलशाद के नए पासपोर्ट का पता लगाया गया। उसे 11 अगस्त को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह जाली पासपोर्ट पर सऊदी अरब के जेद्दा होते हुए मदीना से नई दिल्ली जा रहा था। 52 वर्षीय आरोपित दिलशाद भारी वाहनों का मैकेनिक है और वर्तमान में सऊदी अरब के मदीना में एक कंपनी में कार्यरत है। 14 अगस्त को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad Fire: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो टेंपो में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी