Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmer Protests: अलीपुर थाने में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज, जबरन घुसने व हिंसा करने का है आरोप

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 01 Dec 2020 09:37 AM (IST)

    शुक्रवार की सुबह सिंघू बॉर्डर पर पहुँचे प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस उन्हें रोकने में जुटी हुई थी। इस द ...और पढ़ें

    Hero Image
    शुक्रवार की सुबह सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली-यूपी और हरियाणा की सीमा पर जमा हजारों किसान 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग क र रहे हैं। सिंघू बॉर्डर में जबरन घुसने, हिंसा करने सहित अन्य धाराओं में अलीपुर थाने में प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस उन्हें रोकने में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को कई बार बल प्रयोग करना पड़ा था। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था व आंसू के गैस के गोले दागने से लेकर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा था। जिससे पुलिस व किसानों के बीच टकराव भी हुआ। बताया जाता है कि इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने ट्रक से बैरिकेड को जोरदार टक्कर मारी थी। जिसकी चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गये थे व कुछ किसान दिल्ली की सीमा में भी घुस आए थे।

    हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया था व घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उस समय किसानों पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। लेकिन बाद में पुलिस कर्मियों के बयान के आधार पर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिन इजाजत आने एवं सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उनके पैर में चोट आई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो