Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Car Fire: नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 11 Jul 2025 10:16 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे एक होंडा सिटी कार में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था।

    Hero Image
    नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे चलती कार में लगी आग। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार शाम एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फायर ब्रिगेड को शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे होंडा सिटी कार (एमएच 02 सीबी 5970) में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। कार महेंद्र पाल नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, जिसे उस समय उनका चालक अमित चला रहा था।

    नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे यातायात प्रभावित रहा

    गाड़ी चलाते हुए अमित ने कार के बोनट से धुआं उठता हुआ देखा तो तुरंत उसमें से उतर गया। उसने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड का दी। इस दौरान कुछ देर के लिए नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे यातायात प्रभावित रहा।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली अभी भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, यह सिटी है सबसे ऊपर; रिपोर्ट में खुलासा