यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रेगिस्तान के जहाज' से जंगलों के रास्ते दिल्ली लाई जा रही थी ऐसी चीज, पुलिसवालों ने पकड़ा तो घूम गया माथा
दक्षिणी दिल्ली में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने ऊंटों पर शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- 1,990 पव्वे और बीयर की 24 बोतलें बरामद
- तस्करी में इस्तेमाल ऊंटों को पशु कल्याण विभाग को सौंपा
- आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्कवाड ने फरीदाबाद से दिल्ली तक ऊंटों पर शराब तस्करी करने वाले गिराेह का भंडाफोड़ किया है।
आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्ते संगम विहार से होते हुए ऊंटाें पर लादकर शराब लेकर आते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के अनंगपुर निवासी विनोद भड़ाना, सुनील भड़ाना, संगम विहार निवासी राहुल, अजय और बदायूं के गांव भेंटा निवासी सौरभ के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस की जांच के बाद जजों ने ली राहत की सांस
पुलिस ने इनके पास से तस्करी कर लाए जा रहे 1,990 पव्वे और बीयर की 24 बोतल बरामद की हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन ऊंटों को पुलिस ने पशु कल्याण विभाग को सौंप दिया है।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शराब तस्करी के साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
