Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulldozer Action: अब दिल्ली के इस इलाके में जमकर गरजा बुलडोजर, नोटिस भी किए गए चस्पा; मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 10:25 AM (IST)

    Bulldozer Action पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगर में नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध मुर्गा मंडी पर कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानों के थड़े तोड़े गए और फ्रिज नष्ट किए गए। अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जिसमें कई वाहनों को जब्त किया गया और चालान काटे गए। निगम अब इलाके पर निगरानी रखेगा ताकि अवैध गतिविधियां दोबारा शुरू न हों।

    Hero Image
    Bulldozer Action: सुंदर नगरी में अवैध मुर्गा मंडी पर कार्रवाई। जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Bulldozer Action पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को सुंदर नगर में अवैध रूप से चल रही मुर्गा मंडी पर कार्रवाई की। यहां 30 दुकानों के थड़े तोड़े गए। 20 तखत और चिकन रखने वाले 25 फ्रिज नष्ट किए गए। काफी सामान जब्त भी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान जिनके यहां कार्रवाई हुई, उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के रहते वह उसमें सफल नहीं हो पाए। यहां पर अवैध रूप से मुर्गों को काटा जाता था। खून और अपशिष्ट से क्षेत्र में गंदगी रहती थी।

    निगम अधिकारियों ने बताया कि सुंदर नगरी में अवैध रूप से मुर्गा काटे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। संवेदनशील स्थान होने के कारण यहां पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई। तब निगम के पशु चिकित्सा विभाग, अनुरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अब इस जगह निगरानी रखी जाएगी, जिससे दोबारा काम शुरू न हो सके।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में दूध कारोबारी से 2.15 लाख रुपये की ठगी, आरोपियों ने ऐसे फंसाया था जाल में

    50 वाहनों पर चस्पा किए चेतावनी नोटिस, 25 का चालान काटा

    गौतमपुरी वार्ड मे डीडीए की ज़मीन पर शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन व उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के पास अवैध पार्किंग को हटाया गया। यहां से चार वाहन जब्त किए गए। 25 वाहनों का पुलिस के जरिये चालान कराया गया। वहीं, झिलमिल वार्ड से अतिक्रमण हटाया गया। यहां सड़क पर खड़े 50 से अधिक वाहनों पर चेतावनी नोटिस चस्पा किए गए और दो वाहनों को जब्त किया गया।