विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Wall Collapsed: दिल्ली के जैतपुर में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद गिरी दीवार; तीन बच्चियों समेत 8 की मौत

Published: Sat, 09 Aug 2025 11:25 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 09 Aug 2025 04:15 PM (GMT+05:30)

Jaitpur Wall Collapsed दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर के हरिनगर गांव में बारिश के कारण एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार गिरने ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली: जैतपुर में इमारत का हिस्सा गिरा। जागरण
दक्षिणी दिल्ली: जैतपुर में इमारत का हिस्सा गिरा। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली के हरिनगर में गिरी दीवार।
  2. राहत-बचाव के लिए दमकल की टीम जुटीं।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। (Jaitpur Harinagar accident): जैतपुर के हरिनगर गांव में वर्षा की वजह से एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार गिरने से उसके नीचे दो बच्चों सहित आठ लोग दब गए। इस हादसे में तीन बच्चियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मलबे में दबने से आठ वर्षीय रविना, आठ वर्षीय हसीना, सात वर्षीय रुकसाना, 30 वर्षीय ओबीयुल, 40 वर्षीय मुतजली, 26 वर्षीय सफीकुील और 25 वर्षीय डोली शामिल है।

यह सभी कूड़ा बीनने का काम करते थे। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले हैं। प्लॉट के अंदर दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गी बना रखी थी। इन्हीं झुग्गियों के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उन्हें दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर स्थित हरि नगर में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली है। दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।

नोट: यह खबर एजेंसी और जागरण इनपुट के आधार पर लिखा गई है।