खौफनाक वारदात: पहले दोस्त का कत्ल, फिर ठिकाने लगाई लाश; खुलासा होने पर सहम उठा हर कोई
पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। दोस्तों ने सात महीने पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। युवक का शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में चिल्ला गांव में सात माह पहले हुई अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए दो दोस्तों ने एक युवक का अपहरण कर पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवक का शव यमुना नदी में फेंक दिया। हत्या के कुछ दिन बाद युवक का शव जामिया नगर थाना पुलिस को यमुना में मिला।
पुलिस ने दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या के केस को सुलझाते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान चिल्ला गांव निवासी अमित और त्रिलोकपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। अमित ने हत्या और शव यमुना में फेंकने का वीडियो अपने मोबाइल में बनाया था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
परिवार ने की शव की पहचान
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 18 अप्रैल को संजय नाम के युवक के गुमशुदा होने की सूचना मयूर विहार थाना पुलिस मिली थी। परिवार ने बताया कि वह 10 अप्रैल से गायब है। 20 अप्रैल को जामिया नगर थाना पुलिस को एक युवक का शव यमुना से मिला। 22 अप्रैल को परिवार ने शव की पहचान संजय के रूप में की।
ऐसे किया संजय का अपहरण
वहीं, पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला त्रिलोकपुरी में रहने वाले विक्की ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर बाइक पर संजय का अपहरण किया था। दोनों अपने घर से फरार मिले। पुलिस ने विक्की को दबोच लिया। उसने अपराध कबूल करा लिया। उसने बताया कि सात माह पहले उसका और उसके दोस्त का गांव में झगड़ा हुआ था। उन्होंने कुछ लोगों को पीटा था।
यह भी पढ़ें- Faridabad में खौफनाक वारदात, घर लौट रहे युवक का किया कत्ल; मंजर देख कांप उठे लोग
बताया गया कि 19 सितंबर, 2024 को चिल्ला गांव निवासी संजय अपने दोस्तों के साथ अमित को अगवा कर यमुना खादर में ले गया और जमकर पीटा। उसी वक्त अमित ने इस पिटाई का बदला लेने की ठान ली थी। अमित और विक्की ने संजय का चिल्ला से अपहरण कर खादर में ले जाकर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी, शव को यमुना में फेंक दिया। अमित को एटा से गिरफ्तार किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।