Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Crime: दिल्ली में पारिवारिक विवाद में भाई बना दुश्मन, कैंची से कर दिया हमला; जांच में जुटी पुलिस

    By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 10 May 2025 04:32 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पारिवारिक कलह के चलते एक भाई ने दूसरे पर कैंची से हमला कर दिया। घायल करण अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है जिसके बाद कुणाल ने गुस्से में करण पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई पर कैंची से किया हमला।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। विकासपुरी इलाके में पारिवारिक विवाद में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया। घायल की पहचान विकासपुरी के करण अरोड़ा के रूप में हुई है। उनको अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उनके बड़े भाई कुणाल को पकड़ पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकासपुरी थाना पुलिस को करण अरोड़ा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर रहते हैं, जबकि उनके पिता संजीव अरोड़ा और बड़े भाई कुणाल अरोड़ा दूसरी मंजिल पर रहते हैं। करण तिलक नगर के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में जन आरोग्य जनऔषधि केंद्र में काम करते हैं।

    कुणाल ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया

    पिछले शनिवार की सुबह करण अपने घर पर थे, तभी नीचे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। नीचे जाकर देखा तो कुणाल अपने पिता संजीव अरोड़ा पर चिल्ला रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। करण ने जब कुणाल को गाली देने से मना किया तो कुणाल ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

    उसने करण पर कैंची से हमला कर दिया

    इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्से में कुणाल कमरे के अंदर गया और एक कैंची लेकर आया। उसने करण पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे करण के बाएं हाथ, बाएं बाजू और बाएं पैर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद कुणाल कैंची लेकर मौके से फरार हो गया। करण की पत्नी उन्हें पास के अस्पताल लेकर गई।

    पिता और छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ

    पुलिस मौके पर पहुंची तो करण के पिता संजीव अरोड़ा ने बताया कि कुणाल का अपने पिता और छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। करण ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे गुस्साए कुणाल ने कैंची से हमला कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: छात्रा से लूटपाट करने वाला डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, पहचान छिपाकर फैक्ट्री में काम कर रहा था बदमाश