Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर होगा बीजेपी का नया दफ्तर, पांच मंजिला बिल्डिंग में क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

    By Santosh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 16 Apr 2025 07:17 PM (IST)

    दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बन रहा है। वर्तमान कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर है। जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भूमि पूजन किया। पांच मंजिला भवन में पार्किंग सम्मेलन कक्ष और अध्यक्ष का कार्यालय होगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नए कार्यालय में जगह को लेकर कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

    Hero Image
    दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर होगा भाजपा का नया कार्यालय। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा का नया कार्यालय दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर बनाया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर है। वर्ष 2023 में कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण कार्य डीडीयू मार्ग पर शुरू हुआ। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय इसी रोड पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बनेगा पांच मंजिला भवन

    9 जून 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भूमि पूजन कर कार्यालय निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। करीब डेढ़ हजार वर्ग मीटर भूमि पर पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के भूतल का उपयोग वाहन पार्किंग के लिए किया जाएगा।

    प्रथम तल पर बैठक और सम्मेलन कक्ष बनाए जाएंगे। द्वितीय तल पर महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय होंगे। तृतीय तल पर विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के कक्ष बनाए जाएंगे। चतुर्थ तल पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कक्ष बनाया जाएगा। पंचम तल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यालय होगा।

    परिसर में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

    पूरे कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रवेश द्वार पर विशेष कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कार्यालय में आने वाले सभी लोगों का सचित्र रिकॉर्ड रखा जा सके। हर फ्लोर के लिए अलग-अलग लिफ्ट होंगी। एक लिफ्ट खास और वरिष्ठ नेताओं के इस्तेमाल के लिए रिजर्व रहेगी। 

    वहीं, पार्टी के कई नेता नए कार्यालय में उपलब्ध जगह को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या का भी ध्यान रखना होगा। निर्माणाधीन कार्यालय में इसके लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Delhi News: विदेश में इस भारतीय उत्पाद पर नहीं पड़ेगा ट्रंप की Tarrif का असर, मंत्री गिरिराज सिंह ने बता दी बड़ी वजह

    comedy show banner
    comedy show banner