Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शाह-नड्डा सहित कई दिग्गजों के नाम

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 07:17 PM (IST)

    Delhi Municipal Corporation Election दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियां मैदान में उतर आई हैं। वहीं भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 मंत्री राजनेता शामिल हैं। इसमें जेपी नड्डा अमित शाह जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं।

    Hero Image
    भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शाह-नड्डा सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) को लेकर पार्टियां मैदान में उतर आई हैं। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी रण में उतरकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 मंत्री, राजनेता शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई नेताओं, सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं।

    BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 13 केंद्रीय मंत्री, 10 सांसद, चार मुख्यमंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ये सभी स्टार प्रचारक भाजपा के लिए वार्डों में जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे।

    नगर निगम चुनाव की पूरी प्रक्रिया

    7 नवंबर से शुरू हुई थी नामांकन की प्रक्रिया।

    14 नवंबर था नामांकन का आखिरी दिन।

    16 नवंबर को नामांकन पत्रों की हुी छंटनी।

    19 नवंबर तक नामांकन ले सकेंगे वापस।

    4 दिसंबर को होना है, मतदान और 7 दिसंबर को होगी मतगणना।

    68 रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में किए जा सकेंगे तैनात।

    नामांकन 5000 रुपये थी नामांकन की राशि (सामान्य श्रेणी)

    2500 रुपये अनुसूचित जाति के लिए नामांकन की राशि।

    ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: बिना 250 पार्षदों के पेश होगा दिल्ली नगर निगम का बजट 2022-23

    पुरुषों से ज्यादा महिलाएं लड़ रहीं निगम चुनाव

    दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को कुल 2,021 नामांकन मिले हैं जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा नामांकन किए हैं। आयोग के अनुसार कुल नामांकनों में से 863 पुरुष प्रत्याशियों की अपेक्षा में 1,158 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने नजफगढ़ वार्ड नामांकन किया है, जबकि सादतपुर समेत सात वार्ड में सबसे कम चार प्रत्याशियों ने नामांकन किए।

    comedy show banner