VIDEO: काउंटिंग के बीच Avadh Ojha ने मिलाया रवि नेगी से हाथ, जानें पटपड़गंज सीट का हाल
Delhi Election Result दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट के नतीजे सामने आ रहे हैं। रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलते दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी ने टीचर अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं भाजपा ने रविंदर सिंह नेगी को मैदान में उतारा था।

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Election Result। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। नतीजों के मुताबिक, इस बार दिल्ली में 'कमल' खिल रहा है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा 40 से ज्यादों सीटों पर जीत रही है।
दिल्ली की कई ऐसी सीटें हैं, जिसे 'हॉट सीट' कहा गया। उसी में एक पटपड़गंज सीट थी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने टीचर अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, भाजपा ने रविंदर सिंह नेगी को मैदान में उतारा था।
अवध ओझा ने रविंद्र नेगी से मिलाया हाथ
इसी बीच एक वीडियो सामने आई है जहां, अवध ओझा ने रविंदर सिंह नेगी के साथ हाथ मिलाया और कुछ बातें की। CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर AAP के उम्मीदवार अवध ओझा ने रविंद्र नेगी से हाथ मिलाया। वहीं, वहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चौधरी भी मौजूद थे।
#DelhiElections2025 | BJP's Ravinder Singh Negi from Patparganj assembly seat shakes hand with AAP's candidate Avadh Ojha at CWG Sports Complex counting centre. Congress' candidate Anil Chaudhary is also prsent
— ANI (@ANI) February 8, 2025
AAP's Avadh Ojha trailing from the Patparganj seat, and BJP's… pic.twitter.com/sMyOq8T26B
चुनाव आयोग के ताजा जानकारी को मुताबिक, रविंदर सिंह नेगी 42 हजार वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं। वहीं. अवध ओझा को करीब 26 हजार वोट मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।