विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election 2025: 'अरविंद केजरीवाल खबरदार, बिहार-यूपी के लोग...'; पूर्व सीएम पर मनोज तिवारी का हमला

Published: Thu, 09 Jan 2025 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2025 06:58 PM (IST)

Delhi vidhan sabha chunav 2025 दिल्ली चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली ...और पढ़ें

Delhi Chunav: केजरीवाल को बिहार-यूपी के लोगों से नफरत मनोज तिवारी का पलटवार।
Delhi Chunav: केजरीवाल को बिहार-यूपी के लोगों से नफरत मनोज तिवारी का पलटवार।

HighLights

  1. केजरीवाल को बिहार-यूपी के लोगों से नफरत-मनोज तिवारी।
  2. केजरीवाल खबरदार, फर्जी आप हो सकते हो-भाजपा सांसद।

जागरण संवाददाता, दिल्ली।Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर बीजेपी नेता की शिकायत की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इलेक्शन अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।

इसके जवाब में दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल यूपी-बिहार के लोगों से इतनी नफरत करते हैं। इसका उदाहरण कई बार मिल चुका है।

फर्जी वादे आपके और आपकी पार्टी के-तिवारी

आज एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने UP-बिहार के लोगों को फर्जी कहा। ये लोग दिल्ली आकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल खबरदार। फर्जी आप हो सकते हो।

फर्जी वादे आपके और आपकी पार्टी के हो सकते हैं। फर्जी कार्य चोरी, लूट और भ्रष्टाचार आप कर सकते हो। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का ना तो विचार फर्जी होता है और ना ही अपने मन की शुद्धता में कमी आने देते हैं।

संदीप दीक्षित को केजरीवाल ने भाजपा का बताया मोहरा

फर्जी केजरीवाल हो सकते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग फर्जी नहीं हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि बिहार-UP के लोगों से आपको इतनी नफरत है। फर्जी वादे केजरीवाल कर सकते हैं।

इससे पहले केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को भाजपा का मोहरा बताया। कहा, जैसे भाजपा कहती है वैसे ही वो करते हैं। भाजपा ने उन्हें आप नेताओं के खिलाफ केस करने को कहा तो उन्होंने कर दिया।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह विधानसभा चुनाव आप और भाजपा के बीच है। यह चुनाव INDIA गठबंधन का नहीं है। जो दल हमें समर्थन दे रहे हैं, उनका धन्यवाद।

भाजपा ने पूर्व सीएम पर लगाए कई गंभीर आरोप

वहीं, भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, इसलिए उन्हें अब जाट याद आ रहे हैं। पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा, केजरीवाल एक भी गांववासी को अपने शीशमहल में नहीं आने दिया।

मुख्यमंत्री रहते हुए कभी गांव का दौरा नहीं किया। दिल्ली देहात के लिए एक भी काम नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि बनाने के लिए उनके पत्र का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, बाहरी दिल्ली में आने वाली 28 विधानसभा क्षेत्रों में आप हार रही है।

यहां के लोगों ने बैठक कर आप को वोट नहीं देने का निर्णय लिया है। दिल्ली देहात में जाट के साथ ही गुर्जर, यादव राजपूत सहित 36 जाति के लोग इनके विरुद्ध मतदान करेंगे। केजरीवाल ने देश के सैनिकों पर प्रश्न उठाया था। जाट सहित सभी जातियों का भी यह अपमान है। केजरीवाल दिल्ली देहात में जाएंगे तो लोग काले झंडे दिखाएंगे।

यह भी पढे़ं: दिल्ली चुनाव में 'जाट' की एंट्री! केजरीवाल के आरोप पर प्रवेश वर्मा ने उछाला आरक्षण का मुद्दा