Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD में BJP की खास रणनीति, राजा इकबाल सिंह पर क्यों लगाया दांव? जंग का मैदान बनाने की तैयारी!

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM (IST)

    भाजपा ने निगम चुनावों के लिए राजा इकबाल सिंह को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है क्योंकि पार्टी को आशंका है कि आने वाला निगम एक जंग का मैदान बनेगा। आप के साथ कड़ी टक्कर को देखते हुए भाजपा ने राजा इकबाल सिंह के अनुभव पर भरोसा जताया है ताकि विपक्ष की चुनौतियों का सामना किया जा सके। जय भगवान को उपमहापौर का प्रत्याशी बनाया गया है।

    Hero Image
    जंग का मैदान बनेगा निगम इसलिए अनुभवी चेहरे पर लगाया है भाजपा ने दांव।

    निहाल सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने महापौर पद पर दो बार के पार्षद राजा इकबाल सिंह पर इसलिए दांव लगाया है क्योंकि आने वाले समय में निगम जंग का मैदान बनेगा। विपक्षी आप के पास भी करीब-करीब भाजपा के बराबर सदस्य होंगे। ऐसे में वह अपने मुद्दों को उठाने के साथ भाजपा शासन को भी घेरने की कोशिश करेंगे। इसी को देखते हुए भाजपा ने राजा इकबाल सिंह को महापौर और जय भगवान को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा इकबाल सिंह के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो वह दूसरी बार के पार्षद हैं। उन्हें 2017 में अकाली दल के कोटे से भाजपा से टिकट मिली थी। जब केंद्रीय स्तर पर भाजपा और अकाली का गठबंधन टूटा, तो वह भाजपा में शामिल हो गए। राजा इकबाल सिंह के परिवार की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि है। उनके ससुर और पत्नी के भाई भी इसी सीट से पार्षद रहे हैं। राजा इकबाल सिंह पूर्वकालिक उत्तरी निगम में सिविल लाइंस जोन के डिप्टी चेयरमैन से लेकर जोन चेयरमैन और डेम्स कमेटी के चेयरमैन व 2021 में महापौर बने थे। 2023 से वह निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं।

    निगम के एकीकरण में राजा इकबाल सिंह की भूमिका

    राजा इकबाल सिंह ने पूर्वकालिक तीनों निगम के एकीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनके ही पत्र पर गृहमंत्रालय ने संज्ञान लेकर 2022 में तीनों निगमों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एकीकृत किया। वहीं, राजा इकबाल सिंह 2022 में जब भी चर्चा में आए थे, जब जहांगीरपुरी में श्रीराम भक्तों की शोभायात्रा पर दंगाइयों ने पत्थर चलाए तो वह दंगाइयों का घर तोड़ने के लिए नगर निगम के दस्ते के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए थे, हालांकि सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते एक्शन नहीं हो पाया था।

    उपमहापौर जय भगवान यादव भी दूसरी बार के पार्षद हैं। वह पहले नगर निगम में शिक्षक नेता थे। पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के कहने पर नौकरी छोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मंदीप सिंह भी दूसरी बार के पार्षद हैं। उनके पिता डा. विजेंद्र सिंह विधायक भी रहे हैं। आरिबा खान पहली बार की पार्षद हैं।

    महापौर पद के प्रत्याशी

    नाम : राजा इकबाल सिंह

    दल: भाजपा

    वार्ड: मुखर्जी नगर

    उम्र -54

    शिक्षा: बीएससी व एलएलबी

    नाम: मंदीप सिंह

    दल : कांग्रेस

    वार्ड: निहाल विहार

    उम्र 51

    शिक्षा: बीए पास

    उपमहापौर के प्रत्याशी

    नाम: जय भगवान यादव

    दल: भाजपा

    वार्ड: बेगमपुर

    उम्र: 67

    शिक्षा: एम.ए. बीएड

    नाम: आरिबा खान

    दल: कांग्रेस

    वार्ड: अबुल फजल एन्क्लेव

    उम्र: 32

    शिक्षा: स्नातकोत्तर

    यह भी पढ़ेंः Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, कैदियों की समयपूर्व रिहाई में हो रही थी देरी