'BJP ने भारत में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाया, देश को दिया धोखा', संजय सिंह का भाजपा पर हमला
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर देश भर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले साढ़े 10 सालों से प्रधा ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आप विधायक मोहिंदर गोयल को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के एक सिंडिकेट के साथ कथित संबंध को लेकर नोटिस मिलने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भाजपा पर देश भर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप लगाया।
आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस स्थिति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा केंद्र की जिम्मेदारी है।
भाजपा के नेताओं ने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाया: सिंह
संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि पिछले साढ़े 10 सालों से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विदेश मंत्री और सभी भाजपा के नेताओं ने देश में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाया है। उन्होंने चुनावी फायदे के लिए देश को धोखा दिया है।
भारत आए कितने घुसपैठिए को वापस भेगा गया: संजय सिंह
संजय सिंह ने पूछा कि पिछले 10 सालों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या कैसे सीमा पार करके राष्ट्रीय राजधानी में घुसे और उनमें से कितने लोगों को वापस भेजा गया। आप सांसद ने पूछा कि प्रवासी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा की सीमा पार करके बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से होते हुए दिल्ली कैसे पहुंचे।
पीएम मोदी से शेख हसीना के बारे में पूछा जाए: संजय सिंह
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ठिकाने के बारे में पूछा जाना चाहिए। हसीना को बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं की नेता कहते हुए आप के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि आपने उन्हें कहां रखा है? बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण सत्ता से बेदखल होने के बाद हसीना भारत चली गईं।
भाजपा ने आप सुप्रीमो पर साधा था निशाना
बता दें कि रविवार को भाजपा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को आधार और मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने वाले एक सिंडिकेट से गोयल के कथित संबंधों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया था।
स्मृति ईरानी ने उठाए थे सवाल
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दावा किया कि जांच एजेंसी को शहर में 26 अवैध बांग्लादेशियों के आधार अपडेट फार्म पर दो आप विधायकों- गोयल और जय भगवान उपकार के हस्ताक्षर और मुहरें मिली हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मोहिंदर गोयल ने कहा कि वह ईरानी और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।