Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने जारी किया AAP नेता के पैसे लेने का स्टिंग, जवाब में मुकेश गोयल बोले- यह मेरी तस्वीर नहीं

    By Nihal SinghEdited By: JP Yadav
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 11:18 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश गोयल पर जेई से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उधर AAP नेता मुकेश गोयल ने इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया है।

    Hero Image
    पत्रकार वार्ता करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश गोयल को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया है, जिसमें वह एक जूनियर इंजीनियर से पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं। स्टिंग का वीडियो जारी करने के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने AAP नेता मुकेश गोयल के बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के आरोपों पर AAP नेता बोले- करूंगा केस

    वहीं, भाजपा के आरोपों और इस स्टिंग वीडियो को AAP नेता मुकेश गोयल ने फर्जी करार दिया है। आप नेता ने कहा है कि वह आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।

    वहीं, शुक्रवार सुबह स्टिंग वीडियो जारी करने के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस भ्रष्टाचार की स्क्रिप्ट लिखने वाला और कोई नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल हैं। स्टिंग मास्टर का स्टिंग हुआ है। केजरीवाल कट्टर भ्रष्ट पार्टी के भ्रष्टतम नेता है। मुकेश गोयल अरविंद केजरीवाल का दायां हाथ हैं। भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कहने पर मुकेश गोयल को प्रभारी के तौर पर मध्य प्रदेश भेजा है।

    उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह भी कहा कि यह स्टिंग आम आदमी पार्टी की वास्तविकता को उजागर कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त करना है। भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए नागरिक मोबाइल से स्टिंग कर सकते हैं। ऐसा भी AAP के द्वारा कहा गया था।

    ठगों की ठग है AAP

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं है। यह ठगों की ठग है। कम समय में नंबर वन भ्रष्टाचारी बनने का रिकार्ड AAP के नाम है। एक मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते हटाया है। अरविंद केजरीवाल इस नेता की सलाह के बिना कोई फैसला नहीं लेते।

    उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी के टिकट बांटने की प्रक्रिया में इस नेता की भूमिका अधिक रही है। चंद दिनों पहले अखिलेश त्रिपाठी के सहयोगी को टिकट बेचने का मामला उजागर हुआ है। यह नेता खुद पैसा मांग रहा था। चंद दिनों पहले यह नेता अफसरों को बुलाकर पैसे की मांग कर रहे थे। करोड़ों रुपये का घालमेल यह नेता कर रहा है।

    उधर, भाजपा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश गोयल ने स्टिंग को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि न तो मैं पार्षद हूं और न किसी दल का नेता हूं। छह माह से निगम भंग है। स्टिंग में उसी व्यक्ति की तस्वीर दिखाई जा रही है, लेकिन मेरी तस्वीर नहीं है। यह पूरी तरह से झूठ है।

    Delhi: अरविंद केजरीवाल को झटका, DDCD उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह पद से बर्खास्त, LG के निर्देश पर दफ्तर सील