Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलापूर्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Fri, 25 Dec 2020 03:59 PM (IST)

    सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुसुमपुर पहाड़ी रजोकरी बीएसईएस व जयहिंदू कैंप महरौली के लोगों के साथ वसंत कुंज स्थित दिल्ली जल बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका विरोध क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर था।

    Hero Image
    लोगों का आरोप है कि जलबोर्ड द्वारा पिछले 15 दिनों से विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति नहीं दी जा रही है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्‍यारोप में एक और मुद्दा जुड़ गया है। पानी, जी हां पानी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी ने आम लोगों के पानी सप्‍लाई को रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुसुमपुर पहाड़ी, रजोकरी बीएसईएस व जयहिंदू कैंप महरौली के लोगों के साथ वसंत कुंज स्थित दिल्ली जल बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका विरोध क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलबोर्ड द्वारा पिछले 15 दिनों से विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति नहीं दी जा रही है।

    लोगों को संबोधित करते हुए सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि 15 दिन से जलापूर्ति का बंद किया जाना चिंताजनक है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों की पीड़ा देखनी चाहिए। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल जल बोर्ड का निजीकरण कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी के विधायक काम नहीं करना चाहते। लोग पानी की गंभीर समस्या से पिछले 15 दिनों से जूझ रहे हैं। इस पर जल बोर्ड के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा के महरौली जिला अध्यक्ष जगमोहन महलावत भी मौजूद रहे।

    इधर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मोर्चा की कार्यकर्ता विभिन्न तरीके से महिलाओं की सेवा करेंगी। पूरी दिल्ली में मोर्चा की ओर से 14 जगहों पर शिविर लगाकर महिलाओं को आयरन की टैबलेट, आयुष काढ़ा, मास्क, सैनिटाइजर, कंबल, शाल, गर्म कपड़े, राशन आदि बांटे जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी ने महिलाओं के कल्याण के लिए काफी काम किए इसलिए उनके जन्मदिवस पर महिलाओं की सेवा करना उन्हें सबसे यादगार श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए महिला कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह से जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न शिविरों के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। हमारी महिला कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण के खतरे के साये में भी लोगों के बीच जाकर कई तरह से उनकी मदद की थी। इस बार भी जब उन्हें जिम्मेदारी दी गई तो वे तैयार हो गईं। इससे साफ है कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो में काफी तत्पर रहती हैं।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो