दिल्ली में बाबा के भेष में लूटपाट करने वाले गिरफ्तार, चार आरोपितों से पिघला सोना और 61 हीरे के टुकड़े बरामद
पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने बाबा के भेष में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मोती नगर थाना पुलिस ने विनोद कामत कबीर बिरजू और गुरचरण सिंह नामक चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने भगवा वस्त्र और राख मलकर एक महिला से सोने-हीरे की अंगूठी लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों से पिघला सोना हीरे के टुकड़े एक ऑटोरिक्शा और अपराध में इस्तेमाल कपड़े बरामद किए हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बाबा के भेष में लूटपाट को अंजाम देता था। मोती नगर थाना पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भगवा वस्त्र और राख मलकर एक महिला से कीमती सोने-हीरे की अंगूठी छीन ली थी। पकड़े गए आरोपियों में विनोद कामत , कबीर , बिरजू और गुरचरण सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पिघला हुआ सोना, 61 हीरे के टुकड़े, एक ऑटोरिक्शा और अपराध में इस्तेमाल कपड़े-मेकअप किट बरामद किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।