Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: पुलिस की गिरफ्त से भागे आटो चालक को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; महिला से छेड़खानी का आरोप

    Delhi Crime दिल्ली में विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ छेड़खानी के आरोपित आटोरिक्शा चालक को वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपित को पूछताछ के लिए थाने लाई थी जहां से वह फरार हो गया था।

    By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Sun, 06 Nov 2022 01:06 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त से भागे आटो चालक को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; महिला से छेड़खानी का आरोप

    नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने से पुलिस की गिरफ्त से भागे एक आटोरिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। मृतक की पहचान मजनू का टीला क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे एक 40 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाने आई और आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर एक आटोरिक्शा चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला की शिकायत पर तीन कांस्टेबल उसके साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन गए और आरोपित आटोरिक्शा चालक को पकड़ लिया।

    भागने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर

    पुलिस ने बताया कि आरोपित आटोरिक्शा चालक नशे में धुत था। पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर आई। थाने पहुंचने के बाद जब आरोपित राहुल थाने के गेट के बाहर अपना आटोरिक्शा खड़ा कर रहा था तो पीड़िता आक्रामक होने लगी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस थाने के कर्मचारियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की। इसी बीच राहुल गेट से फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे से गई लेकिन एक अज्ञात मोटर वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही आरोपित आटोरिक्शा चालक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रूप से तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया है।

    परिजनों ने काटा बवाल

    डीसीपी कलसी ने बताया कि हमलावर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर आटोरिक्शा चालक की मौत की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन थाने के सामने जमा हो गए और तीन-चार घंटे तक विरोध किया। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

    Ghaziabad Honour Killing: बहन की हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार, मां फरार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

    Delhi Crime: दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, चपरासी पर आरोप