Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीवासी ध्यान दें! अगले एक महीने तक इस फ्लाईओवर का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल; शुरू हो गया काम

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 05:49 PM (IST)

    दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर! मायापुरी फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते अगले एक महीने तक आवाजाही बंद रहेगी। राजा गार्डन से नारायणा जाने का रास्ता बंद रहेगा। राजा गार्डन और पंजाबी बाग से आने वाले और धौला कुआं और नारायणा की ओर जाने वाले यात्रियों को मायापुरी चौक रेड लाइट से होकर जाने के लिए मायापुरी फ्लाईओवर की शुरुआत से सर्विस रोड लेने की सलाह दी जाती है।

    Hero Image
    मायापुरी फ्लाईओवर बंद अगले एक महीने तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्लीवासी अगले एक महीने तक मायापुरी फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने रविवार को कहा कि मरम्मत कार्य के कारण मायापुरी फ्लाईओवर पर सड़क के एक तरफ यातायात 30 दिनों तक बंद रहेगा। नगर निगम ने रविवार को मायापुरी फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडवाइजरी में कहा गया है कि मरम्मत काम के कारण राजा गार्डन से नारायणा जानें का मार्ग यात्रियों के लिए एक महीने तक बंद रहेगा। इसमें कहा गया है कि राजा गार्डन और पंजाबी बाग से आने वाले और धौला कुआं और नारायणा की ओर जाने वाले यात्रियों को मायापुरी चौक रेड लाइट से होकर जाने के लिए मायापुरी फ्लाईओवर की शुरुआत से सर्विस रोड लेने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Flyover: नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा पंजाबी बाग फ्लाईओवर, लाखों दिल्लीवासियों को होगी सहूलियत