Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arnab Goswami arrested: दिल्ली में जगह-जगह लगे पोस्टर, लिखा है 'आया आपातकाल 2.0'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 12:55 PM (IST)

    Arnab Goswami arrested पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की ओर से लगाया है। इस पोस्टर में नीचे की ओर लिखा है- issued by Tajinder Pal Singh Bagga।

    दिल्ली के कुछ इलाकों में लगाए गए पोस्टर।

    नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। Arnab Goswami Arrested: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का मुद्दा देशभर में गरमा गया है। अर्नब की गिरफ्तारी के बाद देशभर में इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी समेत तकरीबन सभी राजनीतिक दलों ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को तानाशाही और फांसीवादी कृत्य बताया है, साथ ही महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है। दिल्ली में लोगों को आपातकाल फिर से डराने लगा है। इसे लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है- दिल्ली के कुछ इलाकों में लगाए गए पोस्टर में आपातकाल 2.0  में आपका हार्दिक स्वागत है। यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की ओर से लगाया है। इस पोस्टर में नीचे की ओर लिखा है- 'issued by: Tajinder Pal Singh Bagga'।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आपातकाल 2.0'  पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगी है। बताया जा रहा है कि इस पोस्टर को भाजपा के वरिष्ठ नेता व चर्चित ट्विटर कर्ता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है। यह भी पता चला है कि यह पोस्टर वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर है। जिसे लेकर भाजपा पूरे देश में काफी मुखर है।

    वहीं, अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना ने दिल्ली के जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार को सुबह जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। 

    यहां पर बता दें कि मुंबई के नजदीकी जिले रायगढ़ की पुलिस ने बुधवार सुबह आठ बजे रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मई, 2018 में रायगढ़ के अलीबाग में एक वास्तुविद की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अर्नब की जमानत पर बुधवार देर रात तक अलीबाग कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अर्नब की गिरफ्तारी की चौतरफा निंदा हो रही है। महाराष्ट्र के तीन सत्तारूढ़ दलों को छोड़कर भाजपा समेत अन्य सभी दलों ने गिरफ्तारी की निंदा की है। इस गिरफ्तारी को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।

    यह भी देखें: Arnab Goswami को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, एक और FIR हुई दर्ज

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner