Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Traffic Jam: आश्रम से नोएडा रूट पर लगा भयंकर जाम, गाड़ियों की लंबी कतार; यात्री परेशान

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 10:13 PM (IST)

    Ashram DND Road Jam आश्रम से डीएनडी होते हुए नोएडा जाने वाला मार्ग बुधवार शाम भीषण जाम की चपेट में रहा। सड़क धंसने और ट्रक खराब होने के कारण घंटों तक जाम लगा रहा। जाम बढ़ते हुए सराय काले खां तक पहुंच गया और बारापुला फ्लाईओवर पर भी भीषण जाम लग गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Hero Image
    आश्रम से नोएडा रूट पर जाम सड़क धंसने और ट्रक खराब होने से यात्री परेशान। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आश्रम से डीएनडी होते हुए नोएडा जाने वाला मार्ग बुधवार शाम भीषण जाम की चपेट में रहा। भीषण जाम के चलते नोएडा जाने वाले और नोएडा से आने वालों को घंटों परेशान होने पड़ा। आश्रम फ्लाईओवर के पास सड़क धंस गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना से बचाव के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे, इसकी वजह से सड़क संकरी हो गई, जो जाम की वजह बनी। दूसरी ओर आश्रम से नोएडा जाने वाले मार्ग पर ट्रक खराब होने से जाम लगा रहा। देर शाम तक जाम बढ़ते हुए सराय काले खां तक पहुंच गया। इसके चलते बारापुला फ्लाईओवर पर भी भीषण जाम लगा रहा।

    आश्रम से डीएनडी होते हुए नोएडा जाने व आने वाले मार्ग पर लगा जाम, जाम का मुख्य कारण आश्रम फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसना, वहीं आश्रम से नोएडा जाने वाले मार्ग पर ट्रक खराब होने के कारण पीक आवर में लगा भीषण जाम। फोटो विपिन शर्मा