यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arvind Kejriwal: कल शाम को LG से मिलेंगे केजरीवाल, CM पद से देंगे इस्तीफा
CM अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा था जिसके बाद एलजी ने उन्हें मंगलवार शाम ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी सक्सेना से मुलाकात के लिए समय की मांग की
- आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम केजरीवाल कल अपना इस्तीफा एलजी को सौंप सकते हैं
- मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे एलजी सचिवालय में होगी दोनों की मुलाकात, LG दफ्तर ने की पुष्टि
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौपेंगे। एलजी कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, केजरीवाल ने एलजी से मुलाकात के लिए समय की मांग की थी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि सीएम केजरीवाल अपने पद से कल इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी ने सोमवार को कहा, "मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बैठक के लिए एलजी सक्सेना से समय मांगा है। उनके अपने पद से इस्तीफा देने की संभावना है।"
रविवार को किया था एलान
सीएम केजरीवाल ने रविवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था और इसमें इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक कि लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं दे देते। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल्द चुनाव कराने की मांग भी की की।
आज शाम होगी PAC की बैठक
आम आदमी पार्टी (AAP) की पीएसी (PAC) की बैठक आज शाम को होगी। यह बैठक सीएम के आवास पर होगी और इस बैठक में सीएम चेहरे को लेकर ही चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार को विधायक दल की भी बैठक होगी। इससे पहले आज मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा सीएम केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए सीएम आवास पहुंचे थे।
