विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन होगा नया सीएम? सौरभ भारद्वाज ने बताई दिल्लीवासियों के मन की बात; आज ही होगी AAP की PAC बैठक

Published: Mon, 16 Sep 2024 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2024 11:56 AM (IST)

AAP News आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं ...और पढ़ें

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता की।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता की।

HighLights

  1. सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कही बड़ी बात।
  2. 'दिल्ली की जानता चाहती है केजरीवाल बने CM'
  3. सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AAP News आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आज यानी सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब केजरीवाल को सीएम रहते हुए अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहना पड़ा। 

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली की जनता चाहती है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बने रहें। उन्होंने कहा कि सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा होगी, उसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवल ने फैसला लिया है कि अगर जनता चाहेगी तभी वह दिल्ली के सीएम बनेंगे।

सीएम के आवास पर होगी बैठक

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) की पीएसी (PAC) की बैठक भी आज यानी सोमवार शाम को होगी। यह बैठक सीएम के आवास पर होगी और इस बैठक में सीएम चेहरे को लेकर ही चर्चा की जाएगी।

नए CM को लेकर मिल सकता है ताजा अपडेट

आबकारी नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के दो दिन बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। उन्होंने रविवार को पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण है।

केजरीवाल के घर जायेंगे मनीष सिसोदिया

केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के एलान के बाद अब आम आदमी पार्टी में दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज हो चुका है। इस बीच, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज सोमवार को अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने जाएंगे। केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद यह दोनों की पहली मुलाकात है।

यह भी पढ़ें- क्या है आबकारी घोटाला जिसकी जद में आए AAP के बड़े नेता? केजरीवाल को छोड़नी पड़ी CM की कुर्सी

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि रविवार को अपने संबोधन में केजरीवाल ने स्पष्ट किया था कि 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर फैसला लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने क्यों छोड़ी CM की कुर्सी? इन प्वाइंट्स से समझिए इस्तीफा देने के पीछे की रणनीति; BJP की बढ़ाई टेंशन