Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चुनावी हिंदू हैं अरविंद केजरीवाल', दिल्ली की राजनीति धर्म पर आई; भाजपा का आप पर हमला

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 09:19 PM (IST)

    Delhi Election 2025 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर चुनावी हिंदू होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केजरीवाल ने हमेशा ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi vidhan sabha chunav 2025: चुनावी हिंदू हैं केजरीवाल : वीरेंद्र सचदेवा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ''चुनावी हिंदू'' बताते हुए कहा कि जब दिल्ली में चुनाव नजदीक आ गए हैं तो उन्हें पुजारी याद आने लगे हैं, लेकिन दिल्ली के लोग समझ चुके हैं कि केजरीवाल का मतलब सिर्फ झूठ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली के मंदिर पुजारी भलीभांति जानते हैं कि भाजपा उनकी अपनी धर्म परायण पार्टी है और हमेशा उनके दुख-सुख में शामिल है और केवल वह ही उन्हें, उनके परिवार को सम्मान देगी। उनकी यह प्रतिक्रिया केजरीवाल द्वारा पुजारियों को सम्मान निधि देने के लिए पंजीकरण शुरू करने के मामले में आया।

    देश की सुरक्षा के भी दुश्मन-सचदेवा

    सचदेवा ने कहा कि जिस अरविंद केजरीवाल ने पूर्व में भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया। हमेशा हिंदू समाज को बदनाम किया और देश के टुकड़े करने वालों को सम्मान दिया है। सच यह है कि वह ना सिर्फ सनातन धर्म के बल्कि देश की सुरक्षा के भी दुश्मन हैं। वह कभी हिंदूवादी नहीं हो सकते, बल्कि वह ऐसे चुनावी हिंदू हैं जो सिर्फ झूठ, धोखा और मक्कारी से बना है।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि इसलिए उनसे दिल्ली की खुशहाली की उम्मीद करना बेमानी है। इसलिए वर्ष 2024 की विदाई के साथ दिल्लीवालों ने भी एक चुनावी हिंदू को दिल्ली की सत्ता से विदा करने का निश्चय कर लिया है।

    इस मौके पर सचदेवा ने पार्टी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा बनाए गए वीडियो पोस्टर भी जारी किया तथा कहा कि वीडियो में केजरीवाल के नित बदलते नौ चेहरे प्रस्तुत किए गए हैं जो उनके अवसरवादी विचारधारा व धर्म को लेकर मौकापरस्ती को सामने लाता है। वीडियो क्लिप में हिंदुओं के शुभ चिन्ह स्वास्तिक के अपमान, देवी देवताओं के साथ भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन के अपमान का जिक्र है।

    दिल्ली में आचार संहिता नहीं, तुरंत लागू करें योजना: बांसुरी

    नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सिर्फ चुनावी जुमलों के साथ ही नहीं बल्कि चुनावी छलावों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। एक तरफ पुजारियों के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं और पहले से जिन इमामों को वेतन देते आए हैं उन्हें पिछले 17 माह से वेतन नहीं दिया है।

    जब इमाम उनके घर मिलने पहुंचे रहे तो आश्वासन की जगह केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवान डंडे दिखाकर उन्हें भगा दे रहे हैं। बांसुरी ने मुख्यमंत्री आतिशी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर यह राजनीतिक हथकंडा नहीं है तो वह सीधा कैबिनेट बैठक नोट करके तुरंत इसे लागू कर दें, क्योंकि, अभी दिल्ली की चुनाव तिथि घोषित नहीं है। कोई आचार संहिता नहीं लगी है।

    यह भी पढ़ें: Delhi News: वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज जमा करने वालों पर FIR