विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने दिया PM मोदी को संदेश, बीमार माता-पिता से पूछताछ को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Published: Thu, 23 May 2024 04:27 PM (IST)

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- आज में पीएम मोदी के लिए एक संदेश देना चाहता हूं। आपने मुझे झुकाने ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने बीमार माता-पिता से पूछताछ को लेकर कह दी ये बड़ी बात।
अरविंद केजरीवाल ने बीमार माता-पिता से पूछताछ को लेकर कह दी ये बड़ी बात।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने माता-पिता से पुलिस की पूछताछ को लेकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। बता दें, स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल की माता-पिता और पत्नी से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि पुलिस ने आज इसे टाल दिया है।

केजरीवाल ने कहा- आज में पीएम मोदी के लिए एक संदेश देना चाहता हूं। आपने मुझे झुकाने और तोड़ने की काफी कोशिशें की। आपने मेरे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाए। आपने मेरे मंत्रियों को गिरफ्तार किया लेकिन आप मुझे नहीं झुका पाए। फिर आपने मझे गिरफ्तार कर जेल में काफी प्रताड़ित किया। इस दौरान आपने मुझे तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन मैं नहीं टूट पाया।

माता-पिता को प्रताड़ित करना बंद कीजिए: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि इन सबके बाद आपने मेरे बीमार मां-बाप को निशाना बनाया। मेरी मां कई बीमारियों का शिकार है। जिस दिन आपने मुझे गिरफ्तार किया था। उस दिन ही वह कई दिनों के बाद अस्पताल से लौटी थीं। मेरे पिताजी को सुनाई कम देता है और वह काफी वृद्ध हो चुके हैं। क्या आपको लगता है कि इसके लिए मेरे माता-पिता गुनहगार हैं? अपनी पुलिस से उनसे क्यों पूछताछ क्यों करवा रहे है। आपकी लड़ाई मुझसे हैं, फिर आप मेरे माता को इसमें क्यों घसीट रहे हैं? आप मेरे माता-पिता को प्रताड़ित करना बंद कर दीजिए। भगवान सबकुछ देख रहा है।

ये भी पढ़ेंः स्वाति मालीवाल से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस