Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2022: भारत के अलावा दुनिया के ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

    Independence Day 2022 भारत में 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ साथ दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया कांगो बहरीन और लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं।

    By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:17 AM (IST)
    Hero Image
    Independence Day: भारत के अलावा दुनिया के ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देशभर में आज जोश और उल्लास के साथ 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 में शाही ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। तभी से इस मौके को हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले में हर वर्ष ध्वजारोहण करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर भारत का हर नागरिक देश के आजाद होने का जश्न मनाता है। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि आज यानी 15 अगस्त को भारत के अलावा दुनिया के अन्य कई देश भी अपना स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से देश हैं जो आज के दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

    नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया (North Korea and South Korea)

    नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों देश 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। कोरिया ने 15 अगस्त, 1945 को जापान की गुलामी से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 1945 में अमेरिकी और सोवियत की सेना ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे का खात्मा किया था। आजादी के तीन साल बाद वर्ष 1948 में कोरिया, नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो देशों के तौर पर विभाजित हो गया था।

    बहरीन (Bahrain)

    बहरीन को भी भारत की तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली थी। हालांकि भारत को वर्ष 1947 में आजादी मिली थी। जबकि बहरीन 1971 में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश संरक्षक बनने से पहले, अरब और पुर्तगाल सहित बहरीन द्वीपसमूह पर विभिन्न संस्थाओं का शासन रहा।

    बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटिश नियंत्रण से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की थी। यहां 16 दिसंबर को "राष्ट्रीय दिवस" का जश्न मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन पूर्व शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा ने सिंहासन संभाला था। इस मौके पर देश भर में अवकाश रहता है।

    कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (Republic of Congo)

    कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत की तरह ही 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इस दिन 1960 में, देश 80 वर्षों की अधीनता के बाद फ्रांस से पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया था। इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में भी जाना जाता है। कांगो अफ्रीकी देश ने 15 अगस्त, 1960 को फ्रेंच औपनिवेशिक शासकों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से यह अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

    Also Read- Independence Day 2022: अंग्रेजों ने बनाया था देश का पहला झंडा, 75 वर्षों में कई बदलाव के बाद बना तिरंगा

    लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

    लिकटेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र है। यह देश 15 अगस्त को जर्मन नियंत्रण से अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। 1940 के बाद से 15 अगस्त को यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त को देश के राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के दो मुख्य कारण थे। पहला कारण यह था कि यह पहले से ही बैंक अवकाश था।

    दूसरा कारण यह था कि उस समय के राजकुमार, प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया था। इसलिए, 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था, जो कि पर्व के पर्व और राज करने वाले राजकुमार के जन्मदिन के संयोजन के रूप में मनाया गया था। इसे 1990 में पारित एक कानून द्वारा आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित किया गया था।